कर्नाटक: विजयपुरा में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश, दो लोग घायल

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। यह हादसा मैंगलोर गांव के पास हुआ। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। यह हादसा मैंगलोर गांव के पास हुआ।

इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम मौके पर मौजूद हैं और जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जेट के मलबे को सुरक्षित किया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर गांव के पास रविवार दोपहर एक जेट विमान हादसे का शिकार हो गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कालबुर्गी के पास ही विमान हवा में डगमगाने लगा था. पायलट ने विमान को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन मैंगलोर के पास एक खेत में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

Related Articles

Back to top button