इजराइल-अमेरिका की कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत? कश्मीर में प्रदर्शन

इजराइल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इजराइल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है.

इसे लेकर भारत में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. सबसे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतागढ़ी ने खामेनेई की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए उन्हें शहीद बताया है.

अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं. इसे लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में खामेनेई की फोटो के साथ एक शेर लिख गया है. इमरान ने शायर साबिर जफर का शेर लिखा है- न इंतजार करो इनका ऐ अज़ा-दारो, शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते.

इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने हैंडल एक्स पर भी खामेनेई की फोटो पोस्ट कर लिखा, सितम की तेग़ से गर्दन वफा शिआरों की,कटी है बर-सरे मैदॉं मगर झुकी तो नहीं. इसके अलावा कश्मीर के भी कई हिस्सों में खामेनेई की मौत पर लोगों ने प्रदर्शन किया है. लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत से कश्मीर के एक तबके में काफी गुस्सा है.

जम्मू-कश्मीर केे श्रीनगर में लोग खामेनेई की फोटो लेकर सड़कों पर निकल गए. लोगों में खासा गुस्सा है. लोग अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है. सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कश्मीरी शिया मुसलमानों ने इसे हत्या बताया है.

Related Articles

Back to top button