अरविंद केजरीवाल का जंतर-मंतर से बड़ा सवाल, पूछा- नरेंद्र मोदी मुझसे इतनी नफरत क्यों ?

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ आप लोगों के साथ नहीं पूरी दिल्ली के साथ धोखा दिया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर जनसभा को संबोधित किया.

उन्होंने खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ बताते हुए कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया. केजरीवाल ने बीजेपी और मोदी सरकार पर देश को बर्बाद करने, पेपर लीक और विकास में विफल रहने का आरोप लगाया.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के डिस्चार्ज होने के बाद आज जंतर मंतर पर केजरीवाल ने एक जनसभा की. उन्होंने कहा कि बस मार्शलों और निकाले गए कर्मचारियों से भी मैं बात करूंगा. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ आप लोगों के साथ नहीं पूरी दिल्ली के साथ धोखा दिया. पूर्व सीएम ने कहा कि परसों दिल्ली की एक अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला किया कि ये दिल्ली वालों के पक्ष में है. उन्होंने कहा मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं जज साहब का धन्यवाद करना चाहता हूं कि ऐसे डर के माहौल में ऐसा धाकड़ फैसला दिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4 सालों से मोदी और शाह ने साजिश रची कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है. लेकिन जज साहब ने फैसला सुनाया कि मोदी जी आप झूठ बोल रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं. अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है. ये 600 पेज का कोर्ट का फैसला है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश थी. कोर्ट का ये फैसला बीजेपी और मोदी जी के गाल पर तमाचा है.

Related Articles

Back to top button