बांदा बार संघ का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न, न्याय और निष्ठा का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अधिवक्ता संघ परिसर में मंगलवार को बांदा बार संघ का शपथग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अधिवक्ता संघ परिसर में मंगलवार को बांदा बार संघ का शपथग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश अल्पना जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष सोनू सुशील सिंह ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात जिला न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि सभी अधिवक्ता न्याय, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बांदा बार के अधिवक्ताओं की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, उमाशंकर पाल, आदित्य कुमार सिंह, राजेश दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गाउन और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जबकि अंत में महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा



