कानपुर में ‘PM योगी’ होर्डिंग से सियासी हलचल तेज!
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन राज्य की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन राज्य की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। कानपुर शहर में एक होर्डिंग ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
शहर के गुरुदेव चौराहे पर लगाई गई इस होर्डिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को प्रधानमंत्री बनाने की मांग खुलकर की गई है। इस संदेश ने स्थानीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।
बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग बीजेपी कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड द्वारा लगाई गई है। होर्डिंग सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं—कुछ लोग इसे कार्यकर्ता की व्यक्तिगत पहल मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस कदम ने कानपुर की सियासत में समय से पहले ही गर्माहट ला दी है।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर


