गर्मियों में चिपचिपी त्वचा से निजात दिलाएंगे ये स्किन केयर रूटीन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है। कई लोगों को पसीने की वजह से त्वचा में चिपचिपाहट, तैलीय और पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पसीने के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन डल और असहज महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर सही स्किन केयर रुटीन अपनाया जाए, तो इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इन 6 आसान स्किन केयर रुटीन जो गर्मियों में आपकी त्वचा को फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो आपकी त्वचा गर्मियों में भी फ्रेश, साफ और हेल्दी बनी रह सकती है।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

गर्मियों में तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। इससे टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकता है। और त्वचा स्वस्थ्य और हेल्दी बनी रहती है।

चेहरे को ठंडक दें

अगर स्किन ज्यादा चिपचिपी महसूस हो रही है, तो आप ठंडे पानी से चेहरा धो सकते हैं और आइस क्यूब से हल्की मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा को राहत मिल सकती है। क्योंकि ठंडे पानी से चेहरा धोना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसकी वजह से स्किन टोन बेहतर होती है, यह स्किन की पफीनेस को दूर करता है। असल में, यह ब्लड वेसल्स को अस्थाई रूप से कंस्ट्क्टि कर देता है, जो आंखों के आसपास की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, स्किन पोर्स भी खुलते है, जिससे त्वचा का निखार बढ़ता है।

पर्याप्त पानी और हेल्दी डाइट लें

त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए ज्यादा पानी पिएं, ताजे फल और सब्जियां खाएं। तला-भुना खाना कम करें। इसके अलावा गर्मियों में बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें। हल्का और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट इस्तेमाल करना बेहतर होता है। बता दें कि हमारे डेली पानी के सेवन का लगभग आधा हिस्सा खाने से आता है, इसलिए लोगों को प्रतिदिन केवल 1.5 से 1.8 लीटर पानी की आवश्यकता हो सकती है।

मॉइस्चराइजर लगाएं

कई लोग गर्मियों में मॉइस्चराइजऱ लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ऑयल-फ्री या जेल बेस्ड मॉइस्चराइजऱ इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

टोनर का इस्तेमाल करें

टोनर स्किन के पोर्स को टाइट करने में मदद करता है और अतिरिक्त ऑयल को कम करता है। आप गुलाब जल या हल्के टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दो बार फेसवॉश करें

गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल जमा हो सकता है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है। इससे त्वचा साफ और ताजगी भरी महसूस होती है।

Related Articles

Back to top button