AAP का बड़ा धमाका, जनता ने केजरीवाल पर जताया भरोसा, बीजेपी का सूपड़ा साफ!
गुजरात के स्थानीय चुनावों में AAP ने शानदार प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है... जनता ने अरविंद केजरीवाल...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने हाल ही में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि.. पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए चार साल से ज्यादा समय हो चुका है.. इस दौरान समय के साथ पंजाब की जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ता जा रहा है.. और उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए स्थानीय स्वशासन चुनावों में पंजाब की जनता ने अरविंद केजरीवाल.. और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यनीति पर मुहर लगाई है.. जनता ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनमत संग्रह दिया है..
वहीं इस शानदार जीत के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं.. यह बयान पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है.. 2022 के विधानसभा चुनावों में AAP ने भगवंत मान के नेतृत्व में बड़ी जीत हासिल की थी.. वहीं अब चार साल बाद स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने फिर से अपनी ताकत दिखाई है.. यह जीत सिर्फ सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जनता के समर्थन का प्रमाण है..
मई 2026 में पंजाब के 102 स्थानीय निकायों 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों.. और 19 नगर पंचायतों में चुनाव हुए.. कुल 1,977 वार्डों में वोटिंग हुई.. नतीजे 29 मई को आए और AAP ने इनमें से करीब 954 से 958 वार्ड जीत लिए.. यानी लगभग 48 प्रतिशत वार्डों पर पार्टी का कब्जा हो गया.. कांग्रेस 390-397 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही.. निर्दलीय उम्मीदवारों ने 251 वार्ड जीते.. जो तीसरा सबसे बड़ा हिस्सा था.. शिरोमणि अकाली दल 191-192 वार्डों पर सिमट गया.. जबकि भाजपा को 170-172 वार्ड मिले.. बहुजन समाज पार्टी सिर्फ 7 वार्डों पर जीत सकी..
जानकारी के मुताबिक 8 नगर निगमों में AAP ने 5 मोहाली, बठिंडा, बरनाला, मोगा और बटाला पर कब्जा जमाया.. कांग्रेस ने कपूरथला और भाजपा ने अबोहर पर जीत हासिल की.. पठानकोट में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी.. नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भी AAP का दबदबा रहा.. खासकर छोटे और मध्यम शहरों में.. जहां पार्टी की जड़ें मजबूत हैं.. यह नतीजे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले AAP के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाले हैं.. पार्टी ने 2021 के मुकाबले में बहुत सुधार किया है.. जब उसे सिर्फ 69 वार्ड मिले थे.. अब यह संख्या 950 के पार पहुंच गई है..
इसुदान गढ़वी जो गुजरात में AAP के प्रमुख नेता हैं.. उन्होंने पंजाब की जीत को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया.. और उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद चार साल में पार्टी ने अपने वादे पूरे किए हैं.. जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है.. गढ़वी का बयान महत्वपूर्ण इसलिए है.. क्योंकि AAP अब सिर्फ दिल्ली और पंजाब तक सीमित नहीं रही.. गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी पार्टी अपनी पैठ बढ़ा रही है.. पंजाब की जीत को उन्होंने ऐतिहासिक जनमत संग्रह कहा कि जो दिखाता है कि पार्टी की कार्यशैली राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन रही है..
आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में सत्ता संभाली.. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मॉडल पंजाब बनाने का वादा किया था.. चार साल में सरकार ने कई क्षेत्रों में काम किया.. घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी गई.. किसानों को दिन में बिजली सप्लाई दी गई.. नहरों से सिंचाई 78 प्रतिशत खेतों तक पहुंची.. इससे किसानों की लागत घटी.. और उत्पादन बढ़ा.. 881 आम आदमी क्लिनिक खोले गए.. 5 करोड़ से ज्यादा OPD होने का रिकॉर्ड बना.. मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई.. 7 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं.. और 1575 डॉक्टरों की भर्ती हुई..
65,000 सरकारी नौकरियां दी गईं.. 5.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए.. युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट और सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट स्कीम्स चलाई गईं.. युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत सख्ती की गई.. नशे के खिलाफ जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई की गई.. 1.55 लाख करोड़ रुपये के निवेश आए.. सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई गई.. जिससे दुर्घटनाओं में कमी आई.. डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दिया गया.. और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश हुई.. भगवंत मान बार-बार कहते हैं कि सरकार ने सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं.. चार साल में जो काम हुए.. वह पहले की सरकारों में पांच साल में भी नहीं हुए..



