एक बार फिर खुल गई बीजेपी की पोल, AI वीडियो को बताया हकीकत का विकास, भयंकर बेइज्जती!

वहीँ इसे लेकर RJD प्रवक्ता ने लिखा कि- पटना का AI-जनरेड वीडियो भाजपा का मुख्य हैंडल साझा कर रहा है। भारत में AI के नाम पर रोबोटिक कुत्ते दिखाए जा रहे हैं,

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  भाजपा राज में भले ही विकास के दावे किये जा रहे हों लेकिन असली हकीकत क्या है ये आप बखूबी जानते हैं। बीजेपी वालों का विकास अब सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है।

सत्ता का सुख भोग रहे नेताओं ने अगर जनता को कुछ दिया है तो सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम जातिवाद या फिर फर्जी हिंदुत्व का झुनझुना। मजाल है कि कभी भाजपाई देश के अहम मुद्दों पर चर्चा करें।

ये तो बस झूठे दावे करना जानते हैं। अब जनता को गुमराह करने के लिए बीजेपी ने एक बड़ी सोची समझी चाल चली है। दरअसल बीजेपी अब झूठे विकास का दावा करने के लिए AI वीडियो का सहारा ले रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है और बीजेपी अपनी इस करतूत को लेकर जमकर ट्रोल हो रही है।

बवाल तब मचा जब बीजेपी बिहार के ट्विटर अकॉउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया। इस वीडियो में लिखा गया कि- चौंकिए मत, ये बिहार की राजधानी पटना है! कांग्रेस ने लिखा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में BJP ने AI से बना हुआ एक फर्जी वीडियो पोस्ट किया। लोगों ने इनकी चालबाजी पकड़ ली और अब वीडियो डिलीट हो गया है। झांसेबाज मोदी की खोखली इमेज ऐसे ही झूठ पर टिकी है, लेकिन अब इनका फर्जियापा चलने वाला नहीं।

वहीँ इसे लेकर RJD प्रवक्ता ने लिखा कि- पटना का AI-जनरेड वीडियो भाजपा का मुख्य हैंडल साझा कर रहा है। भारत में AI के नाम पर रोबोटिक कुत्ते दिखाए जा रहे हैं, जबकि विदेशी AI ऐप्स की मदद से नकली वीडियो बनाए जा रहे हैं। हकीकत यह है कि न AI के क्षेत्र में काम हो रहा ,ना देश में!

हर जगह फिसड्डी! मुंबई कांग्रेस की तरफ से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में #BJP ने AI से बना हुआ एक फर्जी वीडियो पोस्ट किया। लोगों ने इनकी चालबाजी पकड़ ली और अब वीडियो डिलीट हो गया है। झांसेबाज मोदी की खोखली इमेज ऐसे ही झूठ पर टिकी है, लेकिन अब इनका फर्जियापा चलने वाला नहीं।

वहीं आप विधायक कुलदीप ने भाजपा को घेरते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा कि- कितने बड़े फ्रॉड है ये भाजपा वाले इन्होंने काम तो कुछ किया नहीं है बस AI जनरेटेड वीडियो डाल कर झूठी वाहवाही लूटना चाहते है !  बीजेपी की तरफ से शेयर किये गए वीडियो में पटना को दुरुस्त, रोशन और विकसित शहर की तरह पेश किया गया है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

ये वीडियो लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया लगता है। कई लोग कह रहे हैं कि इसमें AI का इस्तेमाल किया गया है। असल पटना में सड़कें टूटी हुई हैं, गड्ढे भरे पड़े हैं, लाइटें ठीक से काम नहीं करतीं और बाढ़ या बारिश में शहर पानी में डूब जाता है। एक चमकदार पुल की रात वाली तस्वीर दिखाकर पूरे बिहार के विकास का झूठा दावा किया जा रहा है।

BJP-NDA सरकार में बिहार अभी भी पिछड़ा हुआ है। युवा रोजगार के लिए बाहर भाग रहे हैं। पढ़े-लिखे लड़के-लड़कियां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में नौकरी ढूंढते हैं क्योंकि यहां अच्छी नौकरियां नहीं हैं। महंगाई बढ़ रही है, किसान परेशान हैं और छोटे व्यापारी संघर्ष कर रहे हैं। सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर बदलाव नजर नहीं आता।पटना की सड़कें देख लीजिए। JP गंगा पथ जैसे कुछ प्रोजेक्ट बने जरूर हैं, लेकिन उनकी देखभाल ठीक से नहीं हो रही।

लाइटें खराब, रखरखाव खराब और आम आदमी को रोजाना परेशानी। दूसरे इलाकों में तो हालत और भी खराब है – गंदगी, ट्रैफिक का जाम और बुनियादी सुविधाओं की कमी। वीडियो में जो चमक दिखाई जा रही है, वो सिर्फ चुनावी प्रचार का हिस्सा है। असल में पटना और बिहार के ज्यादातर इलाके अभी भी पुरानी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

NDA सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहते हैं। पुल और सड़क बनाने में पैसे की बरबादी होती है। कुछ पुलों की हालत जल्दी खराब हो जाती है। विकास का पैसा आम लोगों तक नहीं पहुंचता, बल्कि ऊपर वाले लोगों की जेब में चला जाता है। बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी ठीक नहीं है। सरकारी स्कूलों में टीचर कम हैं, अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिलतीं।

BJP लगातार “डबल इंजन सरकार” का नारा देती है, लेकिन नतीजे दिखाई नहीं देते। बिहार का युवा वर्ग बेरोजगारी से त्रस्त है। लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। महिलाओं के लिए बसें फ्री करने जैसे छोटे-छोटे ऐलान किए जाते हैं, लेकिन बड़े मुद्दे जैसे रोजगार, अच्छी सड़कें, साफ पानी और बिजली की नियमित सप्लाई पर ध्यान नहीं दिया जाता

ये वीडियो दिखाता है कि BJP कैसे हकीकत को छुपाकर सिर्फ चमक-दमक वाला प्रचार करती है। पटना की एक-दो जगहों को रात में रोशन करके पूरे राज्य का विकास बता दिया जाता है। लेकिन जो लोग यहां रहते हैं, उन्हें रोज की मुश्किलें पता हैं। सिर्फ वीडियो बनाकर या AI से चमकदार तस्वीरें दिखाकर बिहार नहीं बदल सकता। लोगों को अब ये समझना चाहिए कि प्रचार और हकीकत में कितना फर्क है। लेकिन BJP-NDA की ये रणनीति पुरानी हो चुकी है, भाजपा राज में हमेशा जनता को गुमराह करने का काम किया जाता है।

Related Articles

Back to top button