खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
बिहार में 2 कोचिंग संस्थानों को लेकर जारी लड़ाई के बीच खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार में 2 कोचिंग संस्थानों को लेकर जारी लड़ाई के बीच खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पटना के कदम कुआं थाने में पुलिस ने उनके दिए बयान के आधार पर खान सर पर मामला दर्ज कर लिया है. खान सर पर आरोप है कि बॉडीगार्ड ने गोली कैसे चला दी. अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीम खान सर से किसी भी समय पूछताछ कर सकती है.
बिहार में 2 कोचिंग संस्थानों को लेकर जारी लड़ाई के बीच खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पटना के कदम कुआं थाने में पुलिस ने खान सर के दिए बयान के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया. खान सर पर आरोप है कि बॉडीगार्ड ने गोली कैसे चला दी. अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीम खान सर से किसी भी समय पूछताछ कर सकती है. पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है.
इससे पहले पटना के चर्चित खान ग्लोबल कोचिंग पर मंगलवार की देर रात हमला हुआ. सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट हुई, तोड़फोड़ और पथराव भी हुआ. लेकिन खान कोचिंग सेंटर के कर्ताधर्ता फैजल खान उर्फ खान सर ने दावा कर बताया कि उनके सामने ही बगल के कोचिंग सेंटर वालों ने फायरिंग की है. बाद में खान सर अपने बयान से पलट भी गए लेकिन इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब यह पता चला कि घटना के दिन खान कोचिंग सेंटर के दो गार्ड उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी प्रदीप कुमार और कासगंज निवासी कालेश्वर ने ही राइफल से फायरिंग की थी.
फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों की राइफल भी जब्त कर ली गई है. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव की घटना के बाद बचाव में उन्होंने हवाई फायरिंग की थी.
पुलिस ने दोनों राइफल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और इधर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में कदम कुआं थाने में एक और एफआईआर की दर्ज की गई है. फायरिंग के मामले में खान कोचिंग संस्थान के निदेशक फैजल खान से भी पुलिस ने पूछताछ की है. यानी इस पूरे मामले में खान की भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. एक तरफ जहां ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक के साथ 2 अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तो अब खान भी रडार पर आ गए हैं.



