शूटिंग चैंपियन जसपाल राणा का निधन, खेल प्रेमियों को बड़ा झटका

जसपाल राणा ने भारत के लिए एशियन गेम्स और CWG में मेडल जीते थे, जबकि पिछले ओलंपिक में उनकी ही कोचिंग में युवा शूटर मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: जसपाल राणा ने भारत के लिए एशियन गेम्स और CWG में मेडल जीते थे, जबकि पिछले ओलंपिक में उनकी ही कोचिंग में युवा शूटर मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे.

भारतीय खेल जगत के लिए शुक्रवार 12 जून की सुबह एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर के साथ हुई है. देश के सबसे मशहूर निशानेबाजों में से एक और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का अचानक निधन हो गया.

जसपाल राणा 49 साल के थे. जानकारी के मुताबिक राणा जर्मनी में शूटिंग वर्ल्ड कप से लौट रहे राणा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनकी सर्जरी भी हुई लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

पिछले कई सालों से जसपाल राणा देश के युवा निशानेबाजों को पिस्टल शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे और अंतिम सांस लेने से पहले भी बतौर कोच वो टीम के साथ ही थे. जर्मनी के म्यूनिख में 24 से 31 मई तक ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप चला था, जहां भारतीय महिला निशानेबाजों ने पिस्टल शूटिंग में 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते थे.

इसी सफल टूर्नामेंट के बाद जब वो टीम के साथ लौट रहे थे, तभी फ्लाइट में ही उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई थी. यहीं से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस दौरान उनकी सर्जरी भी हुई थी. मगर सफल सर्जरी के बावजूद गुरुवार 11 जून की रात उनका निधन हो गया. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह ने इसकी जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button