एफआईआर दर्ज कराएंगे कि देश के गृहमंत्री लापता हैं : राउत

  • शिवसेना यूबीटी सांसद ने अमित शाह पर साधा निशाना

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश न होने को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री देश में यहां वहां दिखते हैं। कभी संसद के कैंपस में भी दिखते हैं, लेकिन सदन में नहीं आते, लोकसभा और राज्यसभा उन्हें ढूंढ रही है लेकिन वह मिल नहीं रहे। अब हम गुमशुदा की तलाश के पोस्टर्स बनाए हैं। संजय राउत ने तंजिया लहजे में कहा कि पुलिस में एक एफआईआर भी दर्ज कराएंगे कि देश के गृहमंत्री लापता हैं।
उन्हें सदन में आना चाहिए। उन्हें किस बात का डर है? 12 साल से आपने देश को डर के साये में रखा है, अब आप क्यों डर रहे हैं? आपके अंडर ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, आईटी सेल और साइबर फोर्स जैसी एजेंसियां काम कर रही हैं, फिर भी आप डरे हुए हैं। वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संतों को लेकर छिड़े विवाद के बीच राउत ने कहा, हमने कब कहा कि घोटाले में संत शामिल थे? हमने कहा था कि बीजेपी के नेताओं ने घोटाला किया है, बीजेपी नेताओं को हमने कभी साधु संत नहीं कहा। उनकी तुलना संतों से कभी नहीं की जा सकती। संतों की तपस्या अलग होती है, उनके जीवन का स्तर बिल्कुल अलग होता है, क्या चंपत राय संत कहे जाएंगे? क्या अनिल मिश्रा संत हैं? क्या गोपाल राव संत हैं? नहीं। ये बीजेपी नेता हैं।

Related Articles

Back to top button