बीसीसीआई ने फिटनेस मानकों की शुरू की समीक्षा

  • आठ महीने में 10 भारतीय खिलाड़ियों को लगी चोट 

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे से पहले कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने से टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। कोलंबो में अभ्यास के दौरान गिल के दाहिने हाथ की अंगुली पर चोट लगी। इसके बाद उन्हें मेडिकल टीम ने तत्काल जरूरी उपचार दिया। कुछ देर बाद वह नेट्स पर लौटे, लेकिन फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान उनके हाथ में दोबारा चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें दोबारा मैदान पर नहीं लौटने दिया। वह श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच के पहले दिन फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरे।
गिल की चोट ऐसे समय में सामने आई है, जब भारतीय क्रिकेट में खिलाडियों की फिटनेस और फिजियो से जुड़े मुद्दों को लेकर बहस तेज है। पिछले आठ महीनों में करीब 10 भारतीय खिलाडिय़ों के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई भी फिटनेस व्यवस्था की समीक्षा करने की तैयारी में है। भारतीय टीम में पिछले आठ महीनों के दौरान करीब 10 खिलाडिय़ों के चोटिल होने की बात सामने आई है। इनमें जसप्रीत बुमराह, कप्तान शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा जैसे नाम शामिल हैं। खिलाडिय़ों के बार-बार चोटिल होने को लेकर फिटनेस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और फिटनेस से जुड़े सपोर्ट स्टाफ के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। बीसीसीआई की ओर से खिलाडिय़ों की फिटनेस और चोट प्रबंधन व्यवस्था की आंतरिक समीक्षा कराए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद बोर्ड मौजूदा फिटनेस मानकों में बदलाव करने पर फैसला ले सकता है। भारतीय खिलाडिय़ों के लगातार चोटिल होने के बीच टीम की फिजियो और फिटनेस व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लंबे और व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार रखने के लिए फिटनेस मानकों को लेकर बोर्ड नए सिरे से विचार कर सकता है।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए एसएलसी ने प्रशंसकों के लिएगॉल और कोलंबो में की फ्री एंट्री

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। बोर्ड ने घोषणा की कि गॉल और कोलंबो में होने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र का हिस्सा है। सीरीज का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो जाएंगी, जहां 23 से 27 अगस्त तक सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर मुकाबला होगा। श्रीलंका क्रिकेट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आम दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा, ताकि क्रिकेट प्रशंसकों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का शानदार अवसर मिल सके।

Related Articles

Back to top button