पंजाब में कांग्रेस के बढ़ते समर्थन से भाजपा घबराई: बघेल

  • शिअद से गठबंधन की कोशिश पर बोले कांग्रेस नेता

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चंडीगढ़। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस को मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन से भाजपा घबराने लगी है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा ने राज्य में संभावित गठबंधन के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ संवाद के रास्ते खोल दिए हैं। बघेल ने यहां जारी ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च में पंजाब दौरे के दौरान दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 का पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ेगी।
उन्होंने कहा, लेकिन कांग्रेस को मिल रहे जबरदस्त समर्थन को देखकर भाजपा घबरा गई है और उसने अकाली दल के साथ बातचीत शुरू कर दी है। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि कभी सहयोगी रहे दोनों दल अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फिर से साथ आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button