गोरखपुर में अगले 3 घंटे भारी! तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर में अगले तीन घंटे मौसम बिगड़ने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। सचेत ऐप से मिली मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले में अगले तीन घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

40 KM तक चल सकती हैं तेज हवाएं

मौसम अलर्ट के मुताबिक बारिश के दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में खुले इलाकों और कमजोर ढांचे के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बिजली की गरज के साथ भारी बारिश की आशंका

अलर्ट में बिजली चमकने और तेज गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम अचानक खराब होने पर पेड़, बिजली के खंभे और अन्य असुरक्षित स्थान खतरा बढ़ा सकते हैं। ऐसे में लोगों को मौसम साफ होने तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

घर से निकलने से पहले बरतें सावधानी

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचें। बिजली चमकने की स्थिति में पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें। किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी मौसम की स्थिति पर नजर रखें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। प्रशासन की स्थानीय चेतावनियों का पालन करना भी जरूरी है।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़ें: 25 सिम, 5 मोबाइल और अपाचे बाइक बरामद, फर्जी बायोमेट्रिक सिम बेचने वाला दबोचा गया

Related Articles

Back to top button