तीन दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

सीतापुर के मछरेहटा क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मछरेहटा थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में तीन दिन से लापता चल रहे युवक का शव नहर किनारे गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

तीन दिन से लापता था युवक

ददौरा गांव निवासी युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच नहर किनारे स्थित गन्ने के खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिला। शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार का आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि, फिलहाल हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों के मुताबिक, सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जानकारी भी खंगाल रही है।

रिपोर्ट – वली चौधरी, सीतापुर

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में अगले 3 घंटे भारी! तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

Related Articles

Back to top button