गोरखपुर में शिक्षकों की GST क्लास! CA ने आसान उदाहरणों से समझाई टैक्स की पूरी कहानी

गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज में GST पर व्याख्यान हुआ। CA दीपक गुप्ता ने शिक्षकों को GST की कार्यप्रणाली और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता समझाई।

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज, आर्यनगर में मंगलवार को शिक्षकों को जीएसटी की व्यावहारिक जानकारी दी गई। वस्तु एवं सेवा कर विषय पर आयोजित व्याख्यान में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सीए दीपक गुप्ता ने जीएसटी की अवधारणा से लेकर रोजमर्रा के जीवन में इसके इस्तेमाल तक कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल तरीके से समझाया।

आसान उदाहरणों से समझाई GST की कार्यप्रणाली

सीए दीपक गुप्ता ने जीएसटी की अवधारणा, कार्यप्रणाली और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जटिल लगने वाले विषयों को व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए समझाया, जिससे शिक्षकों को जीएसटी से जुड़े प्रावधानों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली।

शिक्षकों ने पूछे GST से जुड़े सवाल

व्याख्यान के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीएसटी से संबंधित विभिन्न सवाल भी पूछे। मुख्य वक्ता ने सवालों का सहज और स्पष्ट तरीके से जवाब दिया। इससे कार्यक्रम सिर्फ व्याख्यान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षकों को विषय से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने का भी अवसर मिला।

आर्थिक समझ के लिए GST की जानकारी जरूरी

प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा आर्थिक और व्यावसायिक परिवेश में जीएसटी की जानकारी बेहद उपयोगी है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ समसामयिक आर्थिक विषयों की व्यावहारिक समझ भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सीए दीपक गुप्ता और सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताया।

रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

यह भी पढ़ें: दो बच्चों की हत्या के बाद अब मां की मौत पर बवाल, 12 घंटे तक नहीं उठने दिया शव

Related Articles

Back to top button