गांधीनगर चुनाव को लेकर AAP की बड़ी बैठक, गोपाल राय समेत दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
गांधीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं... चुनाव के मद्देनजर आयोजित इंटरैक्टिव बैठक में...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजधानी गांधीनगर में महानगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं.. आम आदमी पार्टी ने चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने.. और संगठन को सक्रिय बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की ओर से गांधीनगर में एक विशेष संवाद बैठक का आयोजन किया गया.. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, संगठन महामंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया.. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा करना.. उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करना.. और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करना था.. पार्टी आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है..
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की इस संवाद बैठक में गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, प्रदेश प्रभारी गुलाब सिंह यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे.. बैठक के दौरान गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों, उम्मीदवारों की भूमिका, संगठन की मजबूती.. और जनसंपर्क अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.. नेताओं ने उम्मीदवारों और स्थानीय टीम के साथ संवाद करते हुए चुनावी मैदान में सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया.. पार्टी का उद्देश्य उम्मीदवारों और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है.. ताकि चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रभावी बनी रहे.. वहीं इस कार्यक्रम को गांधीनगर में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है..
आपको बता दें कि बैठक के दौरान पार्टी की ओर से इस बात पर जोर दिया गया कि.. चुनाव केवल सीटें जीतने का माध्यम नहीं है.. बल्कि जनता के मुद्दों को उठाने.. और उनकी समस्याओं को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में लाने का अवसर भी है.. आम आदमी पार्टी का कहना है कि.. वह गांधीनगर के नागरिकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए चुनाव लड़ रही है.. पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, मध्यमवर्गीय परिवारों, गरीबों.. और समाज के वंचित तथा शोषित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कह रही है.. पार्टी के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान इन वर्गों की समस्याओं को समझना.. और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उसकी रणनीति का अहम हिस्सा है..



