BJP के गढ़ में AAP का बड़ा दांव! 12,000 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

गुजरात के अमरेली में AAP बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है... पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.. आप के सभी नेता और कार्यकर्ता स्थानीय चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं.. और राज्य की सभी 12 हजार सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.. और सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों का भी चयन भी पूरा कर लिया है.. और अब बहुत जल्द सभी 12 हजार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने वाला है.. वहीं चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान गुजरात पहुंच रहे हैं.. जहां वे भाजपा के गढ़ में बीजेपी को सीधी चुनौती देंगे.. और जनसभा को संबोधित करेंगे.. जानकारी के अनुसार इस दौरान वे उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर सकते हैं..

आपको बता दें कि आप की स्थानीय चुनाव की तैयारियों को देखकर सत्ताधारी बीजेपी के हालत खराब हो गए हैं.. और अंदरखाने हलचल मची हुई है.. बता दें कि बीजेपी गुजरात में लंबे समय से सत्ता में है.. बावजूद इसके वहां के किसान और नौवजवान दोनों परेशान है.. किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिल पा रही है.. तो वहीं नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है.. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी की भारी समस्या है.. जिसको आप ने मुद्दा बना लिया है.. जिससे बीजेपी की नीतियों की लगातार पोल खोल रही है.. इसी कड़ी में केजरीवाल और भगवंत मान का गुजरात पहुंचना मील का पत्थर साबित होगा..

केजरीवाल लगातार गुजरात में भी दिल्ली और पंजाब मॉडल लागू करने की बात कर रहे हैं.. जिससे बीजेपी और घिरती जा रही है.. बीजेपी के इतने लंबे कार्यकाल के बाद भी वहां पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है.. सरकार भले ही तमाम दावें करे लेकिन सभी दावे फ्लाप साबित हो रहे हैं.. वहीं इस अवसर को आप भुनाना चाह रही है.. इसलिए ही स्थानीय चुनाव में 12 हजार उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है.. जिससे बीजेपी खेमें में खलबली मच गई है..

आपको बता दें कि गुजरात के अमरेली जिले में आम आदमी पार्टी ने बड़ा शोर मचाने की तैयारी कर ली है.. जानकारी के अनुसार 25 मार्च को अमरेली के नए मार्केटिंग यार्ड के पास आम आदमी पार्टी की भव्य जनसभा होने वाली है.. इसमें AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल.. और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों मौजूद रहेंगे.. यह सभा गुजरात में स्थानीय स्वराज चुनाव से पहले पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है.. आसपास के जिलों से हजारों कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचेंगे.. वहीं पार्टी इसे परिवर्तन का संदेश बता रही है..

इसी कड़ी में अमरेली के सर्किट हाउस में हाल ही में AAP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.. इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया, सौराष्ट्र जोन अध्यक्ष राजुभाई बोरखतरीया.. और अमरेली जिला अध्यक्ष निकुंज सावलिया ने हिस्सा लिया.. मनोज सोरठिया ने कहा कि गुजरात में स्थानीय स्वराज चुनाव जल्द घोषित होने वाले हैं.. पार्टी ने आज ही 445 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.. यह सिर्फ शुरुआत है.. AAP पूरे गुजरात में लोगों के रोजमर्रा के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है..

मनोज सोरठिया ने साफ कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी.. कोई गठबंधन नहीं होगा.. गुजरात की सभी करीब 12 हजार सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी.. इनमें नगरपालिकाएं, तालुका पंचायतें, जिला पंचायतें.. और नगर निगमों की सीटें शामिल हैं.. पार्टी का कहना है कि हम आम आदमी को आगे बढ़ाएंगे.. न कि किसी बड़े नेता या परिवार को..

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने बताया कि अरविंद केजरीवाल.. और भगवंत मान गुजरात पहुंच रहे हैं.. उनकी तीन-चार दिन की यात्रा रहेगी.. 25 मार्च को अमरेली में किसानों और आम लोगों की बड़ी सभा होगी.. यह अमरेली के लिए पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है.. जिसमें आसपास के गांवों और शहरों से लोग बड़ी संख्या में आएंगे.. सभा का मकसद गुजरात को भाजपा की गुलामी और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है..

आपको बता दें कि अमरेली सौराष्ट्र का हिस्सा है.. यहां कृषि, कपास और किसान मुख्य मुद्दे हैं.. AAP इसे किसान रैली के रूप में भी देख रही है.. केजरीवाल और मान दोनों किसानों के मुद्दों पर बोलेंगे.. पंजाब में भगवंत मान की सरकार किसानों को बिजली, पानी.. और सरकारी योजनाएं दे रही है.. दिल्ली में केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव किया.. गुजरात के लोग भी वैसा ही मॉडल चाहते हैं.. मनोज सोरठिया ने कहा कि AAP गुजरात में मजबूत संगठन बना रही है.. हमने सात जोन बनाए हैं.. हर जोन में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग चल रही है.. 445 उम्मीदवारों की पहली सूची में स्थानीय लोगों को जगह दी गई है.. ये वे लोग हैं जो गांव-शहर के मुद्दों को जानते हैं.. जानकारी के अनुसार टिकट देने के लिए पार्टी का ओपन टू ऑल फॉर्मूला है.. जिससे कोई भी आम आदमी टिकट ले सकता है.. अगर वह ईमानदार हो और जनता के काम करे..

प्रदेश महामंत्री ने भाजपा सरकार पर भी तंज कसा.. और उन्होंने कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है.. स्थानीय चुनाव में लोग इन मुद्दों पर वोट देंगे.. AAP का वादा है कि अगर हम जीते तो गांवों में साफ पानी, अच्छी सड़कें, स्कूल.. और अस्पताल बनाएंगे.. कोई कमीशनखोरी नहीं होगी.. अमरेली जिला अध्यक्ष निकुंज सावलिया ने बताया कि सभा का आयोजन नए मार्केटिंग यार्ड के पास किया गया है.. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आ सकें.. कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है.. आसपास के जिलों से जैसे भावनगर, गिर सोमनाथ, राजकोट से भी बसें और गाड़ियां आएंगी..

 

Related Articles

Back to top button