कैप्टन स्मित के साहस को अखिलेश ने सराहा, कहा- ‘देश के लिए प्रेरणादायक मिसाल’
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की अदम्य बहादुरी की सराहना की है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की अदम्य बहादुरी की सराहना की है.
उन्होंने सोशल मीडिया लिखा, “मुश्किल हालात में समझदारी और हिम्मत ही सबसे बड़ी ताकत होती है.”
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कैप्टन स्मित मछार की सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सलाम! पूरे देश को उन पर गर्व है. मुश्किल हालात में समझदारी और हिम्मत ही सबसे बड़ी ताकत होती है. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे कैप्टन स्मित मछार पर बहुत गर्व है. अपनी जान जोखिम में डालकर भी उन्होंने अनगिनत लोगों की जान बचाई और दुनिया को दिखाया कि असली भारतीय साहस क्या होता है. यह बहुत अच्छी बात है कि आज पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है. मैं भी भारत के इस सच्चे हीरो के जल्द ठीक होने की प्रार्थना में सभी के साथ शामिल हूं.
मछार की पत्नी ने क्या कहा?
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की पत्नी सोनल मछार ने कहा कि जब उन्हें पहली बार अपने पति पर हुए हमले के बारे में पता चला तो वह “बहुत टूट गई थीं”. उन्होंने माना कि शुरू में उनमें यह समझने की “मानसिक क्षमता” नहीं थी कि क्या हुआ है.
सोनल ने कहा कि स्मित की हालत के बारे में जानकारी का इंतजार करते समय दोस्तों और परिवार के सहयोग ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने में मदद की. सोनल ने उस पल को याद करते हुए कहा, “मैं बहुत टूट गई थी. और मुझमें यह समझने की मानसिक क्षमता नहीं थी.”
उन्होंने कहा कि आस-पास के लोगों के दिलासे और भारतीय अधिकारियों से मिली जानकारी से धीरे-धीरे उनका डर कम हुआ, क्योंकि उन्हें पता चला कि स्मित की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा, “लेकिन जब मेरे दोस्त और परिवार मेरे साथ थे, तो मुझे भरोसा हुआ कि सब ठीक है और जल्द ही, मुझे खबर मिलने लगी कि उनकी हालत स्थिर है.”
सोनल ने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान स्मित के ठीक होने और उसे घर वापस लाने पर है. सोनल ने कहा, “मैं बस यही उम्मीद कर रही हूं कि वह जल्द ही घर लौट आए, और उसके ठीक होने के लिए जो कुछ भी करना होगा, मैं वह सब करूंगी.”



