अरविंद केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंज, कहा- गुजरात-पंजाब के स्कूलों का जॉइंट इंस्पेक्शन कर लो

अरविंद केजरीवाल ने BJP को चुनौती देते हुए गुजरात और पंजाब के स्कूलों का संयुक्त निरीक्षण करने की बात कही...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः पंजाब में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी.. और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है.. पंजाब के सरकारी स्कूलों की खराब हालत को लेकर बीजेपी नेताओं की ओर से किए जा रहे दावों पर आम आदमी पार्टी के संयोजक.. और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को खुला चैलेंज दिया है.. केजरीवाल ने कहा है कि अगर बीजेपी को पंजाब के स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल उठाना है.. तो गुजरात और पंजाब के एक-एक हजार सरकारी स्कूलों की संयुक्त रूप से जांच करा ली जाए.. इसके बाद पूरा देश खुद देख लेगा कि दोनों राज्यों के सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति क्या है..

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी लगातार पंजाब के सरकारी स्कूलों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है.. और उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से बीजेपी शासित राज्यों के स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं.. तब से पंजाब के स्कूलों को लेकर पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं.. दरअसल, यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने सोशल मीडिया पर पंजाब के एक सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया.. वीडियो में स्कूल की खराब स्थिति और सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए गए थे.. हालांकि, बाद में पंजाब सरकार की ओर से दावा किया गया कि यह वीडियो वर्ष 2018 का है.. और इसे मौजूदा स्थिति बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया..

बीजेपी की ओर से भी पंजाब की सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए गए.. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने फतेहगढ़ साहिब के जल्ला गांव स्थित सरकारी हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.. इस वीडियो में कथित तौर पर स्कूल के खराब शौचालय.. और जर्जर सुविधाओं को दिखाया गया था.. बीजेपी ने इसे पंजाब की मौजूदा सरकारी स्कूल व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए इस्तेमाल किया.. हरभजन सिंह ने भी इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए पंजाब सरकार पर तंज कसा..

आपको बता दें कि मामला सामने आने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने वीडियो की तारीख को लेकर सवाल उठाए.. बैंस ने दावा किया कि वायरल किया जा रहा वीडियो वर्ष 2018 का है.. उनके मुताबिक उस समय पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी.. शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति जानने के लिए उन्होंने खुद जल्ला गांव के सरकारी स्कूल का दौरा किया था.. हरजोत सिंह बैंस के मुताबिक, अब स्कूल में कई सुविधाएं उपलब्ध हैं.. इनमें महिलाओं के लिए चालू शौचालय, सैनिटरी पैड से जुड़ी सुविधाएं, साफ पेयजल, वाई-फाई और स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल जैसी सुविधाएं शामिल हैं.. पंजाब सरकार का कहना है कि पुराने वीडियो को मौजूदा स्थिति बताकर शेयर करना लोगों को गुमराह करने की कोशिश है..

इसी विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को सीधे तौर पर चुनौती दी.. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार को करीब 30 साल हो चुके हैं.. जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को करीब साढ़े चार साल हुए हैं.. ऐसे में दोनों राज्यों के स्कूलों की तुलना करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सरकार एक हजार सरकारी स्कूलों की सूची देने के लिए तैयार है.. बीजेपी भी गुजरात के एक हजार सरकारी स्कूलों की सूची दे.. इसके बाद दोनों राज्यों के स्कूलों की संयुक्त रूप से इंस्पेक्शन कराई जाए.. केजरीवाल ने कहा कि इस निरीक्षण में मीडिया को भी साथ ले जाया जाए.. ताकि पूरा देश खुद देख सके कि पंजाब और गुजरात के सरकारी स्कूलों में क्या स्थिति है..

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के नेता भी इस निरीक्षण में शामिल हों और आम आदमी पार्टी के नेता भी साथ रहें.. दोनों राज्यों के एक-एक हजार स्कूलों की स्थिति को मौके पर जाकर देखा जाए.. उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी नेता के दावे पर भरोसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.. क्योंकि देश की जनता खुद तय कर सकेगी कि किस राज्य के सरकारी स्कूल बेहतर स्थिति में हैं.. केजरीवाल ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.. उन्होंने दावा किया कि पंजाब में लगभग 19,700 सरकारी स्कूल हैं.. और इनमें से करीब 19,200 स्कूलों को सरकार ने बेहतर बनाने का काम किया है.. उन्होंने कहा कि लगभग 500 स्कूलों में अभी काम चल रहा है.. और अगले डेढ़ से दो साल में इन स्कूलों को भी बेहतर बनाने का लक्ष्य है..

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के मामले में पंजाब देश में नंबर वन है.. उन्होंने कहा कि यह दावा केवल आम आदमी पार्टी का नहीं है.. बल्कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किया है.. केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2022 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी.. तब पंजाब की स्थिति काफी पीछे थी.. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है..

 

Related Articles

Back to top button