Arvind Kejriwal का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- गुजरात के हर कोने में फैल रहा जहर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पुलिस कस्टडी से 2300 किलो ड्रग्स गायब होने के मामले...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कस्टडी से गायब ड्रग्स को लेकर.. भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला.. और उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस की कस्टडी से लगभग 2,300 किलो से ज्यादा ड्रग्स चूहे खा गए.. ये लोग किसे बेवकूफ बना रहे हैं.. लगभग 35% जब्त किए हुए ड्रग्स पुलिस की रखवाली से ही गायब हो गए.. इस गायब हुई ड्रग्स से कितने तस्करों को सप्लाई हुई.. सच तो यह है कि बीजेपी के संरक्षण में गुजरात के हर कोने में ड्रग्स फैल रही है.. और जिंदगियां बर्बाद हो रही हैं…
साथ ही अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ जामनगर में विजय विश्वास सभा को संबोधित करके भी बीजेपी.. और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया.. उन्होंने कहा कि 30 साल से बीजेपी गुजरात को लूट रही है.. लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर.. गुजरात को बीजेपी से मुक्ति दिलाकर रहेगी.. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 साल से बीजेपी गुजरात को लूट रही है.. इन्होंने स्कूल, अस्पताल बर्बाद कर दिए, सड़कें और पुल बनाते हैं.. दो दिन में टूट जाती हैं.. गुजरात में इतना भ्रष्टाचार है कि किसी भी विभाग में बिना पैसे का काम नहीं होता है.. सौराष्ट्र भगवान सोमनाथ की पवित्र धरती है.. यहां द्वारकाधीश का मंदिर है.. जहां देश भर से लोग आशीर्वाद लेने आते हैं.. मैं भी भगवान से प्रार्थना करता हूं कि.. इस बार गुजरात को बीजेपी से मुक्ति दिला दो..
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है.. कांग्रेस और बीजेपी मिली हुई हैं और दोनों मिलकर लूट रही हैं.. दोनों के ही संयुक्त धंधे हैं.. दोनों मिलकर ठेके लेते हैं.. सारे सरकारी ठेके इनके नेताओं को मिलते हैं.. कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि गुजरात से बीजेपी सत्ता से जाए, क्योंकि इनकी सेटिंग है.. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 30 साल पहले गुजरात देश का नंबर वन राज्य था.. गुजरात संपन्न था और लोग सुखी थे.. गुजरात के लोगों के पास सबकुछ था.. लेकिन 30 साल में बीजेपी ने गुजरात को बर्बाद कर दिया.. आज सारे राज्यों में सबसे निचले पायदान पर गुजरात आता है.. बीजेपी केवल अमीरों की पार्टी है.. हर साल अरबों-खरबों का बजट कहां जाता है.. सारा पैसा अमीरों पर लुटा देते हैं.. मैं किसी को गाली नहीं देता.. गाली देने से किसी का घर नहीं चलेगा, न ही बच्चे पलेंगे..
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब का भी बुरा हाल था.. पंजाब में भी कांग्रेस और बीजेपी-अकाली दल था.. दोनों पांच-पांच साल सरकार में रहकर लूटते थे.. और जनता दुखी थी.. 2022 में दोनों पार्टियों को जनता ने खदेड़ दिया.. और 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर नई सरकार बनाई.. हमने इन चार सालों में पंजाब में जो काम किए हैं.. अगर गुजरात में हमें मौका मिलेगा तो वो सारे काम करेंगे.. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों की सरकार है.. आज पंजाब का किसान खुश और समृद्ध है.. क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री किसान का बेटा है.. 2022 से पहले आधी रात के बाद सिंचाई के लिए बिजली आती थी.. और रात-रात भर किसान जागता था.. लेकिन अब भगवंत मान सरकार दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली देती है.. गुजरात में किसानों की फसल का दाम तीन-तीन महीने तक नहीं मिलता है.. लेकिन पंजाब में शाम तक किसानों के खाते में पैसा आ जाता है..
गुजरात में बीजेपी को हटाना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा.. तभी ऐसा होगा.. पंजाब में किसानों की खेती की बिजली मुफ्त है.. लेकिन गुजरात में किसानों को मुफ्त बिजली नहीं मिलती है.. पहले पंजाब के 21 प्रतिशत किसानों को सिंचाई का पानी मिलता था.. और आज 78% किसानों को मिलता है.. सौराष्ट्र में पानी की बहुत समस्या है.. आम आदमी पार्टी की सरकार ही इसे दूर कर सकती है..
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है.. लोगों को सही इलाज नहीं मिलता है.. वहीं, पंजाब में हमारी सरकार ने सभी परिवारों का 10-10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा करा दिया है.. वहीं अब गरीब से गरीब आदमी भी बड़े से बड़े अस्पतालों में अपना इलाज करा सकता है.. पूरी दुनिया में पहली बार ऐसी योजना पंजाब में आई है.. जब से यह योजना लागू की है.. कांग्रेस और बीजेपी वाले हमें गालियां दे रहे हैं.. ये कह रहे हैं कि स्कीम की क्या जरूरत है.. गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल बहुत हैं..
और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री, एमपी, एमएलए का जब इलाज फ्री होता है.. तो किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का इलाज भी फ्री होना चाहिए.. पहले किसानों का इलाज फ्री होना चाहिए.. फिर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इलाज फ्री होना चाहिए.. पंजाब में जिन अस्पतालों में मुख्यमंत्री.. और मंत्रियों का इलाज होता है.. वहीं अब उन अस्पतालों में किसानों और मजदूरों का भी इलाज होगा..



