गुजरात में BJP को बड़ा झटका! नानजीभाई चोवटिया समर्थकों संग AAP में शामिल
गुजरात में निकाय चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है... भाजपा नेता नानजीभाई चोवटिया ने अपने समर्थकों के साथ...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार अपने संगठन की ताकत बढ़ा रही है.. इसी कड़ी में मार्च के अंतिम सप्ताह में.. जामनगर जिले के कलावड तालुका में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान.. एक प्रमुख सामाजिक नेता नानजीभाई चोवटिया ने अपने समर्थकों के साथ आधिकारिक तौर पर AAP जॉइन कर ली.. यह कार्यक्रम AAP के विसावदर विधायक.. और गुजरात में पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक गोपाल इटालिया की मौजूदगी में हुआ.. नानजीभाई चोवटिया का सभी समुदायों से गहरा संबंध है.. और वे स्थानीय स्तर पर पब्लिक सर्विस के कामों से काफी सम्मानित हैं.. गोपाल इटालिया ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन एनर्जी से भरा है.. और यह सच में खुशी का दिन है.. उन्होंने नानजीभाई को समाज में इज्जतदार नेता बताया.. और उनकी टीम का पार्टी में स्वागत किया..
वहीं यह घटना AAP की गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता का एक और बड़ा प्रमाण है.. पार्टी लगातार ऐसे नेताओं को जोड़ रही है.. जो पहले अन्य पार्टियों से जुड़े रहे हों.. लेकिन अब AAP के साथ आकर समाज सेवा करना चाहते हैं.. कलावड जामनगर जिले का एक महत्वपूर्ण ग्रामीण-शहरी मिश्रित क्षेत्र है.. जहां कृषि, छोटे व्यापार और सामुदायिक संबंध मजबूत हैं.. नानजीभाई जैसे नेता यहां के लोगों के बीच विश्वास का केंद्र हैं.. उनकी जॉइनिंग से AAP को कलावड.. और आसपास के इलाकों में आधार मजबूत करने में मदद मिलेगी..
आपको बता दें कि नानजीभाई कलावड पंथक के एक जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं.. उनका सभी जातियों, धर्मों और समुदायों से गहरा जुड़ाव है.. वे कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं.. और गांवों में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सद्भाव के मुद्दों पर काम तमाम तरह का काम किया है.. रिपोर्ट्स के अनुसार वे पहले भाजपा से जुड़े हुए थे.. और भाजपा के स्थानीय नेता के रूप में काम करते थे.. हालांकि वे किसी बड़े आधिकारिक पद पर नहीं थे.. लेकिन उनकी सामाजिक पहुंच और लोगों में इज्जत काफी है.. ऐसे नेता राजनीति में बदलाव ला सकते हैं.. क्योंकि वे वोट बैंक से ज्यादा विश्वास बैंक लेकर आते हैं..
जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक बैठक में गोपाल इटालिया मुख्य अतिथि थे.. और उन्होंने नानजीभाई और उनकी पूरी टीम को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया.. और उनका स्वागत किया.. गुजरात की परंपरा के अनुसार खेस पहनाकर सम्मान दिया गया.. बैठक में AAP के स्थानीय कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक मौजूद थे.. गोपाल इटालिया ने भाषण में कहा कि आज का दिन एनर्जी से भरा है.. आज सच में खुशी का दिन है.. जामनगर जिले के कलावड तालुका के एक प्रसिद्ध सामाजित नेता नानजीभाई चोवटिया.. जिनका सभी समाज से गहरा जुड़ाव है.. और जिन्होंने पब्लिक सर्विस के काम करके समाज में नाम.. और इज्जत कमाई है.. और उनकी पूरी टीम आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है.. यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है.. कि समाज में सच में इज्जतदार नेता पार्टी में शामिल हुए हैं.. मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं.. और उनकी पूरी टीम उनका दिल से स्वागत करती है.. साथ ही सही समय पर सही फैसला लेने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं..
गोपाल इटालिया ने आगे राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की.. और उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में गुंडे, तोड़फोड़ करने वाले, भ्रष्ट लोग.. और समाज में डर फैलाने वाले लोग ऊंचे पदों पर पहुंच गए हैं.. ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा तक ऐसे लोगों का असर बढ़ गया है.. ऐसे समय में अच्छे लोगों का एकजुट होना.. और अच्छे राजनीतिक प्लेटफॉर्म पर आना समय की मांग है.. और उन्होंने गुजरात सरकार पर निशाना साधा कि सरकार को बार-बार सर्कुलर जारी करने पड़ रहे हैं कि.. कलेक्टर, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी MLA का सम्मान बनाए रखें.. इससे साफ है कि BJP के राज में MLA को भी इज्जत नहीं मिलती.. गोपाल इटालिया ने कहा कि वे विपक्षी MLA हैं.. इसलिए उन्हें इज्जत न मिलना स्वाभाविक है.. लेकिन अगर BJP के अपने MLAs को भी सिस्टम से सम्मान न मिले तो यह चिंता की बात है..
वहीं यह बयान गुजरात में AAP और BJP के टकराव को दिखाता है.. AAP लगातार BJP पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की विफलता.. और सम्मान की कमी का आरोप लगाती है.. गोपाल इटालिया खुद विसावदर से विधायक हैं.. जहां उन्होंने 2025 के उपचुनाव में जीत हासिल की थी.. उनकी यह जीत AAP के लिए गुजरात में बड़ी सफलता थी.. आपको बता दें कि AAP 2022 के विधानसभा चुनाव से ही गुजरात में सक्रिय है..
अरविंद केजरीवाल और गोपाल इटालिया जैसे नेताओं ने भ्रष्टाचार विरोध, मुफ्त बिजली-पानी, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर फोकस किया.. जामनगर जैसे क्षेत्र में रिफाइनरी, बंदरगाह और औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण, रोजगार और स्थानीय मुद्दे प्रमुख हैं.. AAP इन पर आवाज उठाती है.. कलावड जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक नेताओं को जोड़ना पार्टी की रणनीति का हिस्सा है.. इससे सर्व समाज में पहुंच बढ़ती है.. और पार्टी को आम आदमी वाली छवि मजबूत होती है..



