बंगाल चुनाव में बड़ा मुकाबला! ममता के खिलाफ प्रदीप प्रसाद, बहरामपुर से अधीर रंजन; कांग्रेस ने 284 सीटों पर दांव खेला

294 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.

4pm न्यूज नेटवर्क: 294 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

294 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मौसम नूर को मालतीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को उतारा है, जबिक माकपा ने श्रीजीब विश्वास को उतारा है.

कांग्रेस की शनिवार को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हुई थी. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला हुआ था. शनिवार को उम्मीदवार उतारने के फैसले के बाद रविवार को कांग्रेस की ओर से 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया.

पश्चिम बंगाल में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 294 है और यहां फिलहाल कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं हैं. पिछला विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस और टीएमसी ने अलग-अलग लड़ा था और ममता बनर्जी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने में सफल रही थी. वहीं, बीजेपी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी थी.

Related Articles

Back to top button