तालाब में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका
बांदा जनपद में एक लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कल घर में हुए विवाद के बाद से लापता था।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बांदा जनपद में एक लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कल घर में हुए विवाद के बाद से लापता था।
परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तालाब से शव को बाहर निकाला। मौके पर व्यक्ति की साइकिल और चप्पल तालाब किनारे मिली, जिसके आधार पर परिजनों ने तालाब में कूदने की आशंका जताई।
पुलिस ने परिजनों की शंका के आधार पर तालाब में खोजबीन शुरू की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार तालाब से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।
घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के छाबी तालाब की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा


