ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, दिल्ली-मुंबई समेत जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

CEC के खिलाफ मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी भी प्रदर्शन करेगी. विपक्षी दलों ने भी आंदोलन को दिया समर्थन.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कथित वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ आज से INDIA ब्लॉक का सेव डेमोक्रेसी मार्च देशभर में शुरू हो गया है. वहीं सीजेपी ने जेल भरो आंदोलन का एलान किया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त, वोट चोरी और SIR के खिलाफ आज से INDIA ब्लॉक का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ है. ये मार्च देश के सभी जिलों में डीएम कार्यालयों तक निकलेगा. वहीं CEC के खिलाफ मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी भी प्रदर्शन करेगी. विपक्षी दलों ने भी आंदोलन को दिया समर्थन.

छत्रपति शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है. शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति ना मिलने पर CJP ने जेल भरो आंदोलन का एलान किया गया. CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उनपर आपराधिक मुकदमा और SIR रोकने समेत 3 प्रमुख मांग की गई. शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने CJP प्रोटेस्ट को समर्थन दिया.

4 अक्टूबर से शिवसेना UBT और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आंदोलन शुरू करेगी. दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आज सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. AISA, RJD सांसद मनोज झा और प्रशांत भूषण भी इसमें शामिल होंगे. यहां पर करीब 5 हजार लोगों के जुटने की खबर है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया.

मुंबई में CJP को नहीं मिली इजाजत

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को पुलिस की अनुमति नहीं दी है. पुलिस ने पहले ही सीजेपी को शिवाजी पार्क पर आंदोलन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. पुलिस का कहना है कि मुंबई में कोई भी धरना प्रदर्शन करने के लिए आजाद मैदान अधिकृत जगह है. उसके अलावा मुंबई में कोई आंदोलन नहीं हो सकता है. सीजेपी 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में आंदोलन करना चाहती थी.

क्या हैं सीजेपी की तीन प्रमुख मांगें?

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीन प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर रोक शामिल है. पार्टी ने जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की भी मांग की है.

पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल हैं. इसी के विरोध में पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत मुंबई से करने का एलान किया है.

तैयार किया गया सुरक्षा घेरा

2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का बड़ा घेरा तैयार किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया गया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है.

इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है. एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब से 4 से 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना है. ऐसे में पुलिस की नजर जंतर-मंतर के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों और रास्तों पर भी रहेगी.

Related Articles

Back to top button