कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- गलत तरीके से जुटाया जा रहा दो-तिहाई बहुमत
कांग्रेस संसद के मानसून सत्र में परिसीमन बिल का विरोध करेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस संसद के मानसून सत्र में परिसीमन बिल का विरोध करेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि भाजपा गलत तरीके से दो तिहाई बहुमत जुटा रही है. इंडिया ब्लॉक मिलकर इसका विरोध करेगा.
कांग्रेस संसद के मानसून सत्र में परिसीमन बिल का विरोध करेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा गलत तरीके से दो तिहाई बहुमत जुटा रही है. इंडिया ब्लॉक मिलकर इसका विरोध करेगा. मौजूदा संख्या में ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण दे दिया जाए तो हम इसका समर्थन करेंगे.
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में ये फैसला लिया गया. कांग्रेस ने कहा कि हम सभी विपक्षी पार्टियों के संपर्क में हैं. बीजेपी चालाकी से दो तिहाई बहुमत पाने में लगी है. मगर उसे लोकसभा में दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सकता. बीजेपी का दो तिहाई बहुमत कलंकित बहुमत होगा.
जयराम रमेश ने आगे कहा कि लोकसभा में इतनी तोड़ फोड़ के बाद भी इनके पास दो तिहाई बहुमत नहीं है. चंदा चोरी, पेपर लीक, E20 एथेनॉल घोटाले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे का मामला, अमेरिका के साथ डील, विदेश नीति जैसे अहम मुद्दे हम इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर उठाएंगे.



