सुबह की शुरुआत में न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है जीवन

जीवन की हर सुबह की शुरुआत लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं। कोई योग और एक्सरसाइज के साथ दिन की शुरुआत करता है, तो कोई चाय-नाश्ते के साथ अपनी सुबह को आगे बढ़ाता है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: जीवन की हर सुबह की शुरुआत लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं। कोई योग और एक्सरसाइज के साथ दिन की शुरुआत करता है, तो कोई चाय-नाश्ते के साथ अपनी सुबह को आगे बढ़ाता है।

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने के कई नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की दिनचर्या में होने वाली छोटी-छोटी गलतियां भी उसके जीवन में बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। खासकर सुबह के समय की आदतें व्यक्ति के पूरे दिन और जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं।

सुबह उठकर न देखें ये तीन चीजें

आईना बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो सुबह उठकर सबसे पहले आईना देखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय शरीर में नकारात्मक उर्जा की अधिकता होती है. ऐसे में अगर तुरंत आईना देखा जाता है, तो नकारात्मक उर्जा के व्यक्ति के अंदर वापस आने की संभावना रहती है. इससे दिन भर चिड़चिड़ापन, सुस्ती और आलस्य रह सकता है, इसलिए सबसे पहले चेहरे को धोने और उसके बाद आईना देखने की सलाह दी जाती है.

बंद घड़ी और टूटी चीजें
व्यक्ति को अपने आसपास पड़ी चीजों पर भी बहुत ध्यान देना चाहिए. बंद घड़ी, टूटी चीजें और खराब वस्तुएं शुभ नहीं मानी जाती हैं. ये चीजें मानसिक तनाव बढ़ाने वाली मानी जाती हैं. इन चीजों से आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए सुबह के समय उठकर सीधे ही इन चीजों को नहीं देखना चाहिए.

गंदी जगह
बिस्तर से सुबह उठकर अव्यवस्थित और गंदी जगहों को नहीं देखना चाहिए. ऐसा करने से मानसिक उर्जा प्रभावित होती है. कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद अपने कमरे और बिस्तर को व्यवस्थित रखना चाहिए. ऐसा करना वास्तु और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा रहता है.

सुबह उठकर करें ये काम
सुबह बिस्तर से उठकर अपनी हथेलियों को देखना चाहिए. इसके बाद अपने इष्ट देव का स्मरण करना चाहिए. उठते ही कुछ देर प्राकृतिक रोशनी में रहना चाहिए.

Related Articles

Back to top button