सिक्किम में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता
सिक्किम के ग्यालशिंग में आज देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सिक्किम के ग्यालशिंग में आज देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर आया। अचानक आए झटकों से लोग डर गए और एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, अभी तक इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
इससे पहले गत मंगलवार को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी. भूकंप का मुख्य केंद्र म्यांमार के सितवे के पास स्थित था. यह जगह येनांगयांग से 95 किमी पश्चिम में स्थित है और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है. रात के समय अचानक आए इन झटकों की वजह से कोलकाता की ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर खुले मैदानों की ओर भागने लगे.



