लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में बम की फर्जी धमकी, 180 यात्रियों की अटकी रहीं सांसें

लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट (6E) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के शौचालय में बम लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला।
मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत करीब 180 यात्रियों वाली इस फ़्लाइट को तुरंत एप्रन पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा विमान की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध या हानिकारक वस्तु नहीं मिली।
जांच के बाद इस खतरे को पूरी तरह ‘होक्स’ (झूठा) करार दिया गया। आवश्यक सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते विमान की उड़ान में देरी हुई।

Related Articles

Back to top button