गांधी जी पर रील बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट, महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार
गांधी जी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट और 500 रुपये के नोट के साथ रील बनाने के मामले में महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात के सूरत में गांधी जयंती से ठीक पहले महात्मा गांधी के अपमान से जुड़ा एक मामला सामने आया है.. सूरत पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन पटेल को कथित तौर पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक रील बनाने.. और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.. आरोप है कि सिमरन पटेल ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था.. इस वीडियो में 500 रुपये के नोट पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए.. कथित तौर पर अश्लील हाव-भाव और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी.. रील सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद विवाद बढ़ा.. जिसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया..
पुलिस के मुताबिक सूरत के अडाजन इलाके में रहने वाली 47 वर्षीय सोशल मीडिया क्रिएटर सिमरन पटेल ने 1 अक्टूबर को यह कथित आपत्तिजनक रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी.. पुलिस का कहना है कि वीडियो में 500 रुपये के नोट पर मौजूद महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ गलत विजुअल्स.. और आपत्तिजनक इशारों का इस्तेमाल किया गया था.. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह रील दोपहर करीब 1 बजे से शाम 6 बजे के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई थी.. रील सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई.. और मामले की शिकायत सूरत साइबर क्राइम ब्रांच तक पहुंची.. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की..
जानकारी के अनुसार सोशल वर्कर धर्मेश गामी ने इस मामले को लेकर सूरत साइबर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया.. और शिकायत दर्ज कराई.. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो.. और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की.. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिमरन पटेल के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया.. पुलिस का आरोप है कि रील के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित की गई थी.. जांच के दौरान पुलिस ने उस इंस्टाग्राम अकाउंट और उसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू की.. इसके बाद पुलिस सिमरन पटेल तक पहुंची और पूछताछ की..
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद सिमरन पटेल ने कथित तौर पर रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया था.. हालांकि, पुलिस ने डिजिटल जांच के जरिए पोस्ट से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने की कोशिश की.. अधिकारियों का कहना है कि किसी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर देने के बाद भी उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा सकती है.. इसी आधार पर पुलिस ने अकाउंट की गतिविधियों, वीडियो की जानकारी.. और उससे जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की.. जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर यह पता लगाने की कोशिश की कि रील किस अकाउंट से अपलोड की गई थी.. और उसे किस व्यक्ति ने बनाया था.. इसी जांच के आधार पर सिमरन पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई..



