भिखारिन के कमरे में मिला पैसों का अंबार, नोट गिनते-गिनते छूट गया पसीना

कर्नाटक के मांड्या जिले में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद उनके घर से 30 से अधिक बोरों में भरे 8.40 लाख रुपये मिले. भीख मांगकर जीवन बिताने वाली महिला ने वर्षों तक सिक्के और छोटे नोट जमा किए थे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कर्नाटक के मांड्या जिले में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद उनके घर से 30 से अधिक बोरों में भरे 8.40 लाख रुपये मिले. भीख मांगकर जीवन बिताने वाली महिला ने वर्षों तक सिक्के और छोटे नोट जमा किए थे.

कर्नाटक में मांड्या के गुथलू इलाके में भीख मांगकर गुजारा करने वाली एक बुजुर्ग महिला की वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई. मृतक बुजुर्ग महिला का नाम हूर था. वो 68 साल की थीं. उनके मरने के बाद जब मृतका के घर की तलाशी ली गई तोनकदी से भरे कई बोरे मिले. 30 से ज्यादा बोरों में भरे पैसे मिले.

हूर ने अपना पूरा जीवन भीख मांगकर व्यतीत किया. जब 68 साल की वृद्ध महिला की अपने घर में मृत्यु हो जाने की खबर मिली तो स्थानीय लोग और रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार के लिए एकत्रित हो गए. उनके अंतिम संस्कार के बाद स्थानीय लोगों ने उनके घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान लोग घर से मिले पैसों को देखकर स्तब्ध रह गए.

सुबह से शाम तक बैठकर की गई पैसों की गिनती

बुजुर्ग महिला के घर से 30 से ज्यादा बोरों में हजारों सिक्के और 10, 20 और 50 रुपये के नोट मिले. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा सामान खंगाला और पैसा गिना जा रहा है.

स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने सुबह से शाम तक बैठकर पैसों की गिनती की. जानकारी के अनुसार, हूर अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहा करती थीं. उनकी बहन की मौत दो साल पहले हो गई थी.

भाइयों को दे दी गई सारी रकम

दोनों बहनें ही अविवाहित थीं. मरने के बाद हूर के घर से जो रकम मिली उसकी गिनती की गई तो कुल रकम 8,40,000 रुपये निकली. ये सारी रकम उनके भाइयों को दे दी गई. एक भाई ने 6 तो दूसरे ने 2 लाख 40 हजार रुपये लिए.

इन पैसों को उसने एक मस्जिद में दान कर दिया. मृतक बुजुर्ग महिला की सारी रकम सफेद, नीले और पीले रंग की प्लास्टिक बोरियां थीं. रकम को बांटने के लिए हूर के रिश्तेदारों में तनातनी भी देखने को मिली.

Related Articles

Back to top button