Rashifal 31 March 2026: हनुमान जी की सभी राशियों पर बनी रहेगी कृपा
31 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सप्ताह का पहला दिन के कारण कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। कुछ राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

4pm न्यूज नेटवर्क: 31 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सप्ताह का पहला दिन के कारण कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। कुछ राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लेकिन लेन-देन से संबंधित मामलों में कुछ राशि वालों को बचकर रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानते हैं 31 मार्च का राशिफल।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए खास और यादगार रह सकता है। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत होगी, जिससे मन के कई पुराने सवाल सुलझ सकते हैं। इस दौरान आप दोनों नई गाड़ी या किसी बड़ी चीज की खरीदारी का विचार बना सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जिसके कारण आप चाहकर भी अपने साथी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि, आपका साथी आपकी स्थिति को समझेगा। वहीं सिंगल लोगों की बात किसी खास व्यक्ति से होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। विदेश से जुड़े किसी काम, संपर्क या अवसर से लाभ मिलने के संकेत हैं। इस खुशी को आप अपने साथी के साथ साझा करेंगे, जिससे दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि के जो नवविवाहित हैं, उनके लिए दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आपसी प्रेम और समझदारी में वृद्धि होगी। इस दौरान सामाजिक रूप से भी आप अपने रिश्ते को लेकर आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस दौरान सिंह राशि वालों की जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे के प्रति समझ बेहतर होगी।



