पिकनिक पर जा रहे हैं तो टिफिन में ले जाएं ये डिश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
स्कूल में अब बच्चों की ग्रीस्मकालीन छुटियां होने वाली हैं। ऐसे में बच्चे घर में बोर होने लगते हैं तो कहीं घुमने की जिद करते हैं। ऐसे में जब बच्चों को पिकनिक जैसास कुछ प्लान करें तो वहां इन्हें बाहर का कुछ खिलाने के बजाय घर से ही ऐसी डिशेस बनाकर ले जाएं जो बच्चों को पसंद आएं। क्योंकि ये छुट्टियां परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का भी एक बेहतरीन अवसर है। क्योंकि इन छुट्टियों में लोग शहर की हलचल से दूर किसी पार्क, झील या हिल स्टेशन की ओर निकलते हैं और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताते हैं। पिकनिक का मजा तभी पूरा होता है जब आप स्वादिष्ट और हेल्दी लंच साथ लेकर जाएं। तैयार पैक लंच न केवल आपको बार-बार बाहर के खाने की चिंता से मुक्त करता है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित रहता है। साथ ही ये आपकी यात्रा को व्यवस्थित और आरामदायक बनाता है।

सैंडविच

सैंडविच पिकनिक लंच का सबसे आसान और लोकप्रिय विकल्प है। आप ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बीच में हरी सब्जिय़ां, पनीर, उबले अंडे, सलाद और हल्का सॉस डालें। सैंडविच को प्लास्टिक रैप या एयरटाइट कंटेनर में पैक करें, ताकि यह ताजा रहे। ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त है और आसानी से खाने योग्य होता है।

स्नैक्स बॉक्स

अगर आपको हल्का और क्रिस्पी खाना पसंद है तो स्नैक्स बॉक्स बना सकते हैं। इसमें मूंगफली, चिप्स, कुरकुरे, नमकीन और ड्राय फ्रूट्स डालें। नमकीन अगर घर पर बनी होगी तो ये ज्यादा बेहतर रहेगी। ये पेट भरने के लिए पर्याप्त है और लंबे समय तक बाहर रहने पर भी आसानी से खाया जा सकता है।

समोसा

थोड़ी डिफरेंट चीज़ चाहते हैं तो समोसे पैक कर सकते हैं। समोसा बच्चों के लिए मजेदार और पसंदीदा विकल्प है। इन्हें बच्चों के साथ बड़े भी पसंद करते हैं और इन्हें बनाना भी आसान ह। इन्हें भी एयरटाइट कंटेनर में पैक करके ले जाएं।

फ्रूट सलाद

फ्रूट सलाद हेल्दी और रिफे्रशिंग विकल्प है। इसमें सेब, केला, अंगूर, अनानास, आम और संतरे जैसी फलियाँ डालें। ऊपर से थोड़ी नींबू का रस और शहद मिलाएं, ताकि सलाद ताज़ा और स्वादिष्ट रहे। ये पिकनिक में बच्चों के लिए विशेष रूप से अच्छा विकल्प है। फ्रूट सलाद के लिए एक बात हमेशा ध्यान रखें की फल हमेशा ताजे ही प्रयोग करें।

रैप्स या रोल्स

रैप्स या रोल्स पिकनिक के लिए बढिय़ा विकल्प हैं क्योंकि इन्हें हाथों से आसानी से खाया जा सकता है। टॉर्टिला या पराठा लें और उसमें हरी सब्जिय़ां, ग्रिल्ड चिकन, पनीर या सलाद भरें। इन्हें एल्यूमीनियम फॉयल या एयरटाइट बैग में पैक करें ताकि यात्रा में यह खराब न हों। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सिर्फ 30 मिनट में तैयार किया जा सकता है. इसे हरी चटनी और सलाद के साथ मिलाएं और इसकी गुडनेस का मजा लें।

Related Articles

Back to top button