आईजीआरएस रैंकिंग: बरेली जोन का शानदार प्रदर्शन, पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से नंबर-1

उत्तर प्रदेश के बरेली में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की जुलाई 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में बरेली जोन ने एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बरेली में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की जुलाई 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में बरेली जोन ने एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है।

शासन स्तर से जारी आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली जोन को पूरे उत्तर प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि बरेली जोन के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन की कड़ी में एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

जन शिकायतों के समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर शासन की ओर से हर महीने जिलों और जोन की समीक्षा की जाती है। जुलाई माह की जारी रिपोर्ट में बरेली जोन के सभी 9 जिलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि से एक बार फिर साबित हुआ है कि जोन स्तर पर शिकायत निस्तारण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग और सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

एडीजी रमित शर्मा के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

बरेली जोन की इस उपलब्धि का श्रेय अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन बरेली रमित शर्मा के कुशल नेतृत्व, नियमित समीक्षा और बेहतर मॉनिटरिंग को दिया जा रहा है। एडीजी ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय जोन की पूरी पुलिस टीम, सभी परिक्षेत्रों के अधिकारियों, जिलों के कप्तानों और थाना प्रभारियों की मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस केवल शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह पुलिस की जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के भरोसे का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिले और उसकी समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

सभी जिलों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शासन की रिपोर्ट के अनुसार बरेली जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 9 जिलों ने शिकायतों के निस्तारण में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

बरेली, बदायूं और अमरोहा जिलों ने 135 में से 135 अंक हासिल किए। रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और संभल जिलों ने 125 में से 125 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन से साफ है कि जोन के सभी जिलों में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की गई और तय समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

थानों की भूमिका रही अहम

बरेली जोन की इस सफलता में बरेली रेंज के 70 से अधिक थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना स्तर पर शिकायतों की समीक्षा, फरियादियों से संवाद और निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक:जोन बरेली को 100 अंक प्राप्त हुए।परिक्षेत्र बरेली को 120 अंक मिले।परिक्षेत्र मुरादाबाद ने 110 अंक हासिल किए।

डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली और समस्या समाधान को लेकर संतुष्टि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बढ़ाना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

प्रथम स्थान बनाए रखने का लक्ष्य

एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि बरेली जोन का प्रयास रहेगा कि यह उपलब्धि आगे भी बरकरार रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहेगा, उनकी नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतकर्ताओं से बेहतर संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का.
रिपोर्ट –सुनील सक्सेना,बरेली

Related Articles

Back to top button