युद्ध का असर शिक्षा पर, CBSE ने टालीं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में मौजूदा परिस्थितियों की गंभीरता से समीक्षा करने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में मौजूदा परिस्थितियों की गंभीरता से समीक्षा करने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

बोर्ड ने गुरुवार, 05 मार्च 2026 और शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है।

यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित CBSE से संबद्ध विद्यालयों के लिए लागू होगा।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन देशों में वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षाएं टालने का फैसला किया गया है।

CBSE ने स्पष्ट किया है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। विद्यार्थियों, अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button