भारत और अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच आज

  • सैमसन की जगह वैभव और चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारत के लिए इस मैच में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक सब ठीक रहा। लेकिन अब जब दोनों टीमों के बीच मंगलवार को दूसरा टी20 खेला जाएगा तो एक बार फिर नजर इस पर होगी कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे एकादश में मौका मिलेगा। पहले टी20 में सैमसन ने ओपनिंग की, लेकिन वह सस्ते में आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर टीम इंडिया को आसानी से जीत दिलाई।
लेकिन सैमसन के प्रदर्सन को देखते हुएवैभव की प्लेइंग-11 में वापसी की उम्मीदें मजबूत हुईं। लेकिन सवाल यही है कि क्या टीम प्रबंधन एक मैच के बाद ही संजू को बाहर करेगा। लेकिन वरुण चक्रवर्ती की चोट के बाद एकादश में परिवर्तन तय है। श्रेयस अय्यर की टीम ने पहले मैच में हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में पांचवें विश्वसनीय गेंदबाजी विकल्प की कमी महसूस हो रही है। अर्शदीप ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए और अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 156 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, दूसरे टी20 से एक दिन पहले वरुण फिर चोटिल हो गए और सीरीज से बाहर हो गए। अब उनकी जगह रवि बिश्नोई प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। लेकिन भारत को इस महीने के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों से पहले पांचवें गेंदबाज की समस्या का समाधान करना होगा। अय्यर को उस स्थान की भरपाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि ऑलराउंडर शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।

वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

टी20 सीरीज के दूसरा मुकाबलेसे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वरुण इस कारण तीनों मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। वरुण इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब चोटिल होने के कारण उनका एशियाड में हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि वरुण को ताजा चोट लगी है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। खिलाडिय़ों की लगातार चोट से सीओई का चोट प्रबंधन सवालों के घेरे में है और वरुण अब नया उदाहरण बन गए हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से होना है और तब तक वरुण फिट हो पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button