पूर्व PA भी नहीं बच पाए! KDA VC अंकुर कौशिक ने भ्रष्टाचार पर लिया बड़ा एक्शन

KDA VC अंकुर कौशिक ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की। एक कर्मचारी निलंबित, एक बर्खास्त और एक को स्थायी रूप से पदावनत किया गया।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों पर उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने सख्त रुख अपनाया है। अलग-अलग मामलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें पूर्व PA और वरिष्ठ लिपिक कश्यप कांत दुबे को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं, जबकि लिपिक प्रदीप कुमार सविता को सेवा से बर्खास्त और अमीन संतोष कुमार को स्थायी रूप से पदावनत किया गया है।

विवादित भूखंड के दोबारा आवंटन पर पूर्व PA निलंबित

KDA के वरिष्ठ लिपिक कश्यप कांत दुबे पूर्व में VC के निजी सहायक रह चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई स्वराज नगर की योजना-40 के एच-24, ब्लॉक-सी स्थित भूखंड से जुड़े मामले में हुई।

प्रारंभिक जांच में भूखंड को रिक्त दर्शाकर दोबारा आवंटित किए जाने के मामले में उन्हें दोषी पाया गया। इसके बाद 8 सितंबर 2026 के आदेश से उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त नियंत्रक, KDA को जांच अधिकारी बनाया गया है।

मुखर्जी विहार के चार भूखंडों में गड़बड़ी, लिपिक बर्खास्त

द्वितीय श्रेणी लिपिक प्रदीप कुमार सविता के खिलाफ मुखर्जी विहार के भूखंड संख्या 05, 13, 10 और 11 से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई। जांच में तथ्यों को छिपाने और मिथ्या या त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण समेत गंभीर अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की गई।

नामित जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर VC ने सविता को सेवाच्युत यानी बर्खास्त करने का दंड दिया है।

12 लाख के लेनदेन मामले में अमीन का डिमोशन

अमीन संतोष कुमार के खिलाफ ग्राम गंगपुर चकबंदा, बिठूर रोड से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई। शिकायत के मुताबिक 1.38 करोड़ रुपये से अधिक के प्रतिकर भुगतान के बाद ब्लैंक चेक के जरिए 12 लाख रुपये के भुगतान और टीडीएस प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर मामला सामने आया था।

संतोष कुमार को 7 मई 2025 को निलंबित किया गया था। बाद में उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में बहाली हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर VC ने 10 सितंबर 2026 को उन्हें अमीन पद के मूल वेतनमान पर स्थायी रूप से पदावनत कर दिया।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

यह भी पढ़ें: 20 गाड़ियों का काफिला और फूल-मालाओं से स्वागत, गोरखपुर में आदित्य यादव का दिखा अलग अंदाज

Related Articles

Back to top button