नेता प्रतिपक्ष ने पीएम की विदाई की बात दोहराई
भाजपा और कांग्रेस में वार पलटवार

राहुल गांधी बोले- एक साल में चले जाएंगे पीएम मोदी
बीजेपी ने कहा- सरकार का अंगद की पैर की तरह सौ राहुल भी न हिला सके
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद से विदाई को लेकर किए गए दावों पर सियासी घमासान मच गया है। इसको लेकर भाजपा व कांग्रेस में वार-पलटवार शुरू हो गया है। जहां इस दावे पर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि सरकार अंगद के पैर की तरह स्थिर है और 100 राहुल गांधी भी इसे हिला नहीं सकते। विवाद के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी बात दोहराई।
उन्होंने कहा कि मोदी जाने वाले हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर 80 और 90 के दशक में अगर दलितों पर ध्यान दिया जाता तो क्षेत्रीय दल नहीं होते। दिल्ली में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की बड़ी रणनीतिक बैठक हुई, ये बैठक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने बुलाई थी। इसमें राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा है कि अगर कांग्रेस ने 198० और 1990 के दशक में अनुसूचित जाति समुदाय को मजबूती से फोकस किया होता तो क्षेत्रीय क्षेत्रीय दल राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं हो पाती।

पीएम मोदी एक्सपोज हो चुके हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आर्थिक मोर्चे पर घेरते हुए कहा कि मोदी जी एक साल में जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सपोज हो चुके हैं।
दलित भागीदारी बढ़ाने पर राहुल गांधी का जोर
बैठक में ये भी तय किया गया कि पार्टी संगठन और सरकारों में दलितों की भागीदारी को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर अनुसूचित जाति समुदाय को अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर चर्चा हुई, इस अहम बैठक में दक्षिण भारत के 15 राज्यों के 380 जिला अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसका मुख्य फोकस दलित समुदाय के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाना और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार करना रहा।
‘भस्मासुर राहुल गांधी’ अब ज्योतिषी भी बन गए : भाटिया
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, एक और टूलकिट सामने आई, जिसमें कहा गया कि देश की सेवा में पूरी ताकत से जुटी यह सरकार एक साल में गिर जाएगी। हमें नहीं पता था कि ‘भस्मासुर राहुल गांधी’ अब ज्योतिषी भी बन गए हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार विरोधाभासी बयान देकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय आर्थिक संकट और अस्थिरता से जूझ रही है, लेकिन भारत ने मजबूती दिखाई है। उन्होंने कहा, ‘कई देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, जबकि पिछले 85 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने मजबूत स्थिति बनाए रखी है। भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर और मजबूत है। गौरव भाटिया ने कहा कि यदि राहुल गांधी का मकसद देश में अराजकता फैलाना है, तो बीजेपी का संकल्प भारत को और मजबूत बनाने का है। उन्होंने कहा, आप चाहे जितनी कोशिश कर लें, हम भारत को आगे ले जाने के लिए उतने ही दृढ़ हैं। बीजेपी ने विपक्ष पर देश की छवि खराब करने और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी पाकिस्तानी एजेंट हैं : नितेश राणे
महाराष्ट्र में नितेश राणे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताया और कहा कि उनकी बयानबाजी बाहरी दखलंदाजों से प्रभावित है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद कि मौजूदा एनडीए सरकार आर्थिक संकट के कारण अगले साल तक नहीं टिक पाएगी नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि कांग्रेस सांसद सीमा पार के हितों को खुश करने के लिए भडक़ाऊ बयान दे रहे हैं। यह तीखी बहस राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग सलाहकार परिषद की बैठक में की गई टिप्पणियों से उपजी है। केंद्र की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचक रहे गांधी ने चेतावनी दी कि मौजूदा सरकार की नींव अस्थिर है।
नींद की झपकी बन गई मौत दस लोगों की चली गई जान
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से दारोगा-कैदी समेत छह मरे
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव-बाराबंकी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह छह बजे 1० किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकरा बाईं ओर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए। वहीं बाराबंकी में कैंचीधाम जा रहे चार दोस्तों की मौत भी इसी कारण हो गई।
वहीं आगरा एक्सप्रेस वे पर जा रही श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर में बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तभी सुबह लगभग छह बजे औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा के पास चालक को झपकी आने से बस का पिछला हिस्सा अंडरपास के कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर बाईं ओर आ गई और एल्यूमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। बस के पलटते ही कई यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। लगभग 1०मिनट बाद यूपीडा और औरास पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां बिहार के सिवान निवासी दारोगा रविचरन व हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया। दारोगा कैदी के बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे में गोरखपुर निवासी सुरेश जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार की भी मौत हो गई। एक दिवंगत की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की भारी और हल्के वाहनों की लेन लगभग एक घंटे तक बंद रही। मृतकों में दारोगा रविचरन उम्र निवासी सिवान, बिहार,सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र रामाधार निवासी मुंडेरा बाजार जनपद गोरखपुर,विजेशी गुप्ता पुत्र मिश्री गुप्ता निवासी पिपराइच जनपद गोरखपुर,विजय कुमार पुत्र रामजीत निवासी कसानगंज जनपद बस्ती,छत्रपाल तोमर निवासी हरियाणा छठवां मृतक अज्ञात।
बाराबंकी में हाईवे पर मौत का मंजर, लाशें देख कांप गए लोग, तीन गंभीर
कैंची धाम के दर्शन का सपना लिए भोर के अंधेरे में शांत हाईवे पर इनोवा में बैठे युवक फर्राटा भर रहे थे। अचानक धड़ाम की आवाज हुई और सन्नाटा चीखों में बदल गया। एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। चार युवक इस दुनिया से रुखसत हो गए और तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तडक़े करीब 3.०० बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर तीन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं चार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतकों में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसडा निवासी सत्यम (38) और ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (3० शामिल हैं।
जबकि, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर मिली तो परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। लोग यही कहते रहे कि जो युवक सुबह मंदिर में माथा टेकने वाले थे, उनके घरों में अब अंतिम यात्रा की तैयारी हो रही है। मौके के दृश्यों ने मौजूद लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। प्रथम दृष्टया झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा व सांसद द्वारा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर दिए गए बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष बढ़ता जा रहा है। प्रगति पुरम निवासी भाजपा कार्यकर्ता व अधिवक्ता शकील अहमद खान ने सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया।
उनके द्वारा न्यायालय को अवगत कराया गया कि नेता प्रतिपक्ष ने 2० मई को डीह के लोधवारी गांव में जनसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह गृहमंत्री अमित शाह आदि के खिलाफ अभद्र व मानहानि कारक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की छवि धूमिल हुई है। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन विनयशील ने की। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने 15 जून की तिथि बयान के लिए नियत की है।
हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं: रिजिजू
कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन पर बोले कें द्रीय मंत्री
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार को हर मुद्दे या सोशल मीडिया ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार गंभीर कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और देश का संचालन उसके चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है।
डिब्रूगढ़ में बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि हम गंभीर कार्यों में लगे हुए हैं। हर बात पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है… कुछ नहीं होगा। जनता देश चलाती है। वे अपना वोट डालते हैं, अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं और देश की सेवा करते हैं। हम गंभीर मुद्दों पर ध्यान देते हैं, लेकिन हर बात पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है। उनकी यह टिप्पणी कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन पर आई है, जो भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत द्वारा अदालत की सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों से जुड़े विवाद के बाद एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन विरोध के रूप में शुरू हुआ था। एक कानूनी याचिका पर एक व्यक्ति को फटकार लगाते हुए, अदालत ने कथित तौर पर कम रोजगार वाले युवा सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को कॉकरोच और परजीवी कहकर संबोधित किया था।
हालांकि मुख्य न्यायाधीश ने बाद में स्पष्ट किया कि टिप्पणियों को गलत तरीके से उद्धृत किया गया था और उनका उद्देश्य केवल फर्जी कानून की डिग्रियों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाना था, लेकिन नुकसान हो चुका था। जनरेशन और मिलेनियल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने तिलचट्टा लेबल को गर्व के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया और एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक दल का गठन किया, जिसने डिजिटल माध्यमों पर मुख्यधारा के राजनीतिक संगठनों को भी पीछे छोड़ दिया।
बिहार विधान परिषद चुनाव का हुआ एलान
1० सीटों पर 18 जून को वोटिंग
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अनुसार 29 जून 2026 को 9 एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। 9 जून को नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 18 जून को सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
मतदान के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी। 20 जून तक पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी। एक सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम भी 9 सीटों के चुनाव के अनुसार ही होना तय किया गया है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 6 मार्च 2०3० तक रहेगा। 28 जून 26 को जिन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय मयूख, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 16 नवंबर 25 को विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव एवं उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही राज्य की सियासत में सरगर्मी बढ़ जाएगी। हालांकि पहले से ही रणनीति तेज हो चुकी है।



