अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग: तातीयागंज में एक घंटे तक धधकी लपटें, पूरी फैक्ट्री जलकर खाक

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातीयागंज स्थित एक अगरबत्ती मसाला बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई।

4pm न्यूज नेटवर्क: कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातीयागंज स्थित एक अगरबत्ती मसाला बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के करीब एक घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

हैरानी की बात यह है कि सूचना मिलने के बावजूद मौके पर अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंची हैं। स्थानीय ग्रामीण और फैक्ट्री कर्मचारी मिलकर आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button