मोजतबा खामेनेई का बड़ा ऐलान, कहा- होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा, हर मौत का बदला लेंगे
मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बड़ा बयान दिया है। ऊर्जा संकट और क्षेत्रीय संघर्ष के बीच उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखा जाएगा और ईरान अपने नागरिकों की हर मौत का बदला लेगा।
मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान की सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता के पीछे बाहरी ताकतों का हाथ है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है। अगर इसे बंद किया जाता है तो दुनिया भर में ऊर्जा संकट और गहरा सकता है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।



