मुन्ना भाई की एक्ट्रेस के दिमाग की नसें फट गईं, कोमा में पहुंचीं हसीना
बॉलीवुड की दुनिया में काम करने वाली हसीनाओं को उनके ग्लैमरस लुक के लिए खूब जाना जाता है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। तो, अब एक मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की दुनिया में काम करने वाली हसीनाओं को उनके ग्लैमरस लुक के लिए खूब जाना जाता है। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो जाते हैं। तो, अब एक मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया है।
इस जवान एक्ट्रेस के दिमाग की नसें फट गईं..तो, और बुरा तब हो गया, जब ये कोमा में भी चली गईं..। जवानी में ही इस एक्ट्रेस को इतने बड़े दर्द से गुजरना पड़ा है। वो सुपरहिट फ़िल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फेम मुमैत ख़ान हैं।वही मुमैत जो फ़िल्म के गाने “देख लें आंखों में आंखें डाल देख लें” में नजर आई थीं। जहां ये गाना आज भी लोगों को याद है। तो वहीं, मुमैत को भी लोग ‘देख लें गर्ल’ के नाम से ही जानते हैं। इस एक गाने ने एक्ट्रेस मुमैत खान को रातों-रात स्टार बना दिया था, लेकिन जितनी तेजी से उन्हें शोहरत मिली उतनी ही तेजी से वो फिल्मी दुनिया से गायब भी हो गईं..वो भी अचानक। शोहरत हासिल करने के कुछ ही समय बाद वह फिल्मी इंडस्ट्री से दूर हो गईं।
लाइमलाइट की दुनिया से वो दूर तो हुईं ही..वहीं, उन्हें अचानक ही एक ऐसे हादसे ने अपना शिकार बना लिया..जिसने उनकी पूरी दुनिया ही बदलकर रख दी। बताया जाता है कि, मुमैत की जिंदगी में एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे उनके दिमाग की नसें फट गई और वो 15 दिन तक कोमा में रहीं। उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ने लगे थे। उस वक्त, डॉक्टरों ने उन्हें साफ कह दिया कि कम से कम 7 साल तक कोई काम या फिजिकल एक्सरसाइज ना करें। डॉक्टर्स की ये सलाह उनके लिए किसी सजा से कम नहीं थी, आखिर एक आर्टिस्ट के लिए सात सालों तक पर्दे से दूर रहना उसके करियर को खराब करने जैसा जो है।
इतना ही नहीं, इलाज के दौरान दवाइयों की वजह से उनका वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया। जिसका नतीजा ये हुआ कि उनका बॉलीवुड करियर पूरी तरह से रुक गया और फिल्म इंडस्ट्री से वो ना चाहते हुए भी दूर हो गईं। गौरतलब है कि, मुमैत खान का जन्म एक पाकिस्तानी पिता और साउथ इंडियन मां के घर हुआ। उनका पूरा नाम मुमताज अब्दुल राशिद खान है। उनका बचपन मुंबई में ही बीता। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने 13 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। बचपन में वो पैसे बचाने के लिए स्कूल भी पैदल जाया करती थी, ताकि घर की मदद कर सके।
फिर, 18 साल की उम्र में मुमैत को ‘देख लें’ गाना मिला, जिसके बाद वो देश भर में फेमस हो गई। उन्हें हर घर में पहचाना जाने लगा। फिल्मों में चार्टबस्टर आइटम नंबर, बोल्ड रोल्स करने के बाद उन्हें ‘सेक्स सिंबल’ के रूप में जाना जाने लगा। इसी के चलते उन्हें एक के बाद एक काम के ऑफर्स भी मिलने लगे। पहले गाने के बाद उन्होंने ‘हलचल’, ‘लकी- नो टाइम फॉर लव’, ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड के साथ-साथ वो तेलुगू फिल्म ‘छत्रपति’ और ‘पोकिरी’ में भी स्पेशल सॉन्ग कर चुकी थीं।
वहीं, एक्ट्रेस का नाम कंट्रोवर्सी में भी आया। एक कैब ड्राइवर से पब्लिकली झगड़े और बाद में ड्रग केस के चलते एक्ट्रेस ‘बिग बॉस तेलुगू सीजन 1′ के बीच से बाहर हो गई थीं। हालांकि फिर बाद में, ड्रग केस में मुमैत खान को क्लीन चिट मिल गई थी। तो, मुमैत खान को मेकअप और हेयर स्टाइलिंग का बहुत शौक था, उन्होंने हैदराबाद में WeLyke Academy नाम से मेकअप और हेयर ट्रेनिंग अकादमी शुरू की। उनकी एकेडमी पूरी तरह चल रही है। यहां 1 हफ्ते से 8 हफ्ते तक के कोर्स हैं, जिनकी फीस 20,000 से 50,000 रुपये के बीच है। मुमैत ने छात्रों को ईजी एजुकेशन लोन दिलाने के लिए एक बैंक के साथ टाई-अप भी किया हुआ है।
आज मुमैत खान फिल्मों से दूर जरूर हैं, लेकिन एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन जरूर बन चुकी हैं। 40 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर नहीं बसाया है। शादी ना करने को लेकर उन्होंने एक बार अपने इंटरव्यू में बात की थी और कहा था- सिंगल रहने का कोई अफसोस नहीं है। मैं कोई टिपिकल लड़की नहीं हूं। मुझमें मर्द और औरत दोनों की पर्सनैलिटी है। मैं अलग-अलग चीजों पर ध्यान देती हूं। मेरे चार सीरियस रिलेशनशिप रहे हैं। अभी मैं अपनी मर्जी से कुंवारी हूं, इसलिए नहीं कि रिश्ते नहीं बने। अगर मुझे अब कोई मिल जाए, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं, मैं इसके खिलाफ नहीं। पर, मुझे कभी शादी या बच्चों के बारे में सोचने का समय नहीं मिला। मैं बिजनेस माइंडेड हूं। मेरे पास पर्सनल रिलेशन के लिए कभी जगह ही नहीं थी।’ बहरहाल, आज के समय में वो सिंगल है और अपनी जिंदगी खुशी से जी रही हैं। सोशल मीडिया पर वो खूब ऐक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीबन सात लाख लोग फ़ॉलो करते हैं।



