Popular एक्ट्रेस का हुआ निधन, 71 साल की उम्र में मौत। अचानक बिगड़ी थी तबियत !
नए साल में भी इंडस्ट्री से बुरी खबरें आने का दौर रुक नहीं रहा है। आखिर, एक के बाद एक सेलेब्स इस दुनिया को छोड़कर जो जा रहे हैं। तो अब, एक और दुखद खबर एंटरटेनमेंट की दुनिया से सुनने को मिली है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: नए साल में भी इंडस्ट्री से बुरी खबरें आने का दौर रुक नहीं रहा है। आखिर, एक के बाद एक सेलेब्स इस दुनिया को छोड़कर जो जा रहे हैं। तो अब, एक और दुखद खबर एंटरटेनमेंट की दुनिया से सुनने को मिली है। और, इस बार एक मशहूर एक्ट्रेस के निधन की बैड न्यूज़ सामने आई है। वो भी सात समंदर पार से।
हॉलीवुड से ये दुखद खबर आई है। बीते शुक्रवार को अमेरिकी एक्ट्रेस, कॉमेडियन और स्क्रीनराइटर कैथरीन ओ’हारा का निधन हो गया है। वो 71 साल की थीं। बताया गया है कि 30 जनवरी की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
लॉस एंजिल्स के फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ”इमरजेंसी अधिकारियों को 30 जनवरी की सुबह 4:48 बजे एक फोन कॉल आया। इसमें बताया गया कि कैथरीन ओ’हारा की तबीयत गंभीर है और वह लॉस एंजिल्स वाले घर में हैं। उन्हें ‘गंभीर हालत’ में अस्पताल ले जाया गया और उसी दिन बाद में उनकी मौत हो गई”।
क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी ने एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस की मौत ‘उम्र संबंधी बीमारी’ के बाद हुई। हालांकि, बीमारी क्या थी, इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है? हालांकि, अपनी मौत से पहले, ‘शिट्स क्रीक’ की एक्ट्रेस ने कार्डियक इन्वर्सस, जिसे डेक्सट्रोकार्डिया विद साइटस इन्वर्सस भी कहा जाता है, के बारे में खुलासा किया था। यह एक तरह की दुर्लभ जन्मजात स्थिति है, जिसमें दिल और दूसरे अंदरूनी पार्ट्स बॉडी के दूसरी तरफ होते हैं।
कैथरीन के निधन ने सेलेब्स को भी हिला दिया है। स्टार्स ने उनके जाने पर शोक जताया है। एक्ट्रेस के साथ छोटे पर्दे पर उनके बेटे के किरदार में नजर आ चुके मैकाले कल्किन ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेत्री को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मां… मुझे लगा हमारे पास और समय है… मैं आपसे और भी बहुत कुछ कहना चाहता था। आई लव यू।’ हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्ट्रेस कैथरीन ऐन ओ’हारा की तस्वीर शेयर करते हुए हार्टब्रेक इमोजी लगाया। उनके अलावा, परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें ‘मिसेज़ रोज़’ कहकर याद किया और लिखा, ‘स्वर्ग को अपनी नई लीडिंग लेडी मिल गई।’
वहीं, कैथरीन ओ’हारा की शादी बो वेल्च से हुई थी, जो एक जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर और डायरेक्टर हैं। ये कपल साल 1988 में टिम बर्टन की बीटलजुइस के सेट पर मिला था, जहां उन्होंने डेलिया डीट्ज का किरदार निभाया था। वो वहां प्रोडक्शन डिजाइनर थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी और 25 अप्रैल, 1992 को शादी भी कर ली। उनके परिवार में उनके पति बो वेल्च, और उनके दो बेटे, मैथ्यू वेल्च (32) और ल्यूक वेल्च (28) हैं। उनके जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
एक्ट्रेस ने अपने 5 दशक यानि कि 50 साल से ज्यादा के करियर में दो प्राइमटाइम ‘एमी’ अवॉर्ड, एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड भी जीते थे। साल 2017 में ‘ऑर्डर ऑफ कनाडा’ से सम्मानित कैथरीन को ‘शिट्स क्रीक’ में उनके किरदार के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है।
गौरतलब है कि, कैथरीन ओ’हारा का जन्म 4 मार्च, 1954 को टोरंटो में हुआ था। उनका परिवार कैथोलिक आयरिश है। वह अपने माता-पिता के सात बच्चों में से छठी संतान थीं। म्यूजिशियन और एक्ट्रेस मैरी मार्गरेट ओ’हारा उनकी बड़ी बहन थीं। कैथरीन ने 1974 में बर्नहैमथॉर्प कॉलेजिएट इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन किया। कैथरीन ओ’हारा ने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के तौर पर 1974 में की थी। वह टोरंटो में ‘द सेकंड सिटी’ में एक कास्ट मेंबर के तौर पर नजर आईं। इसके बाद वह ‘रैडनर सैटरडे नाइट लाइव’ में चली गईं। वह 1975 में ‘वेन और शूस्टर स्पेशल’ में एक नौकरानी के छोटे से स्केच रोल में दिखाई दीं। इसके बाद वह टीवी पर ‘द रिमशॉट्स’, ‘रोज़ी’ और ‘विच्स नाइट आउट’ जैसे स्पेशल शोज में नजर आईं।
वहीं, उन्होंने 1980 की ‘डबल नेगेटिव’ से फीचर फिल्मों में डेब्यू किया था। 1990 के दशक में वह कॉमेडी-ड्रामा ‘द पेपर’ और ‘वायट अर्प’ में दिखाई दीं। उनकी मशहूर फिल्म्स में ‘द लाइफ बिफोर दिस’, ‘लेमोनी स्निकेट्स: ए सीरीज ऑफ अनफॉर्चुनेट इवेंट्स’, ‘पेनेलोप’, ‘व्हेयर द वाइल्ड थिंग्स आर’,’किलर्स’, ‘द राइट काइंड ऑफ रॉन्ग’ शामिल थीं। एक्ट्रेस को आख़िर बार एप्पल टीवी+ की सीरीज ‘द स्टूडियो’ और एचबीओ के ‘द लास्ट ऑफ अस’ में देखा गया था।



