पंजाब किंग्स को मिली लगातार पांचवीं हार

  • कप्तान श्रेयस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, मुंबई ने छह विकेट से हराया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
धर्मशाला। पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस की यह लगातार पांचवीं हार है। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। दरअसल, आईपीएल में बतौर कप्तान 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे अधिक मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम हो गया है। 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए अय्यर ने सातवें मैच में हार का सामना किया है। आईपीएल इतिहास में अय्यर के अलावा कोई भी कप्तान 200 प्लस के टारगेट का बचाव करते हुए पांच से ज्यादा मैच नहीं हारा है।
अय्यर ने आईपीएल में 20 ऐसे मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करना था। इस दौरान श्रेयस ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो सात मुकाबलों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। साल 2022 से कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ हार का सामना नहीं किया था, लेकिन गुरुवार को उनका यह शानदार सिलसिला टूट गया। एमआई के खिलाफ बतौर कप्तान अय्यर ने सात मुकाबलों में जीत दर्ज की। आईपीएल में एक टीम के खिलाफ लगातार सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम है, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ मैच जीते हैं। हालांकि, श्रेयस ने कहा कि पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में शानदार लड़ाई लड़ी और यह क्रिकेट का एक शानदार मैच रहा। उन्होंने कहा, जाहिर तौर पर इस हार को पचाना काफी मुश्किल है, लेकिन मैं यहां किसी भी परिस्थिति पर उंगली नहीं उठाना चाहता क्योंकि यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था। बहुत अच्छा मैच था। उन्होंने (तिलक) कमाल की बल्लेबाजी की। तिलक अपने शॉट्स बहुत अच्छे से चुन रहे थे, और उन्होंने फील्ड को अच्छी तरह से समझकर खेला। इसी वजह से उन्हें श्रेय मिलना चाहिए।

इस सीजन मुंबई के लिए तीन खिलाड़ियों ने की कप्तानी

 

धर्मशाला। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन तीन कप्तानों ने टीम की कमान संभाली। पहले नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे तो उनकी जगह कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली। फिर जब सूर्यकुमार यादव नहीं खेल रहे हैं तो पंजाब के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से टीम से बाहर हैं। इसलिए बुमराह को टीम की कप्तानी दी गयी है।

Related Articles

Back to top button