Railway Alert: दिल्ली रूट पर 11-13 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित, सफर से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

दिल्ली में आज से ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है. राजधानी में लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए कई तरह की गाइडलाइंस जारी की गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: नई दिल्ली में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच जो लोग घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं या ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो पहले जानकारियां हासिल कर लें. भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

दिल्ली में आज से ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है. राजधानी में लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए कई तरह की गाइडलाइंस जारी की गई है. इसी सिलसिले में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी.

11 सितंबर से 13 सितंबर तक ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. भारतीय रेलवे की तरफ से प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची जारी की गई है.

भारतीय रेलवे की ओर से जारी सूची पर नजर डालें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहेगा. इन ट्रेनों की आवाजाही पर फर्क पड़ने से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले यात्रा संबंधी जानकारी जरूर जुटा लें. रेलवे ने 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

ये 5 ट्रेनें कैंसल

जिन 5 ट्रेनों को रद्द किया गया वे हैं – 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू; 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू; 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू; 64492 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू; और 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू.

भारतीय रेलवे के मुताबिक ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट किया गया है. सूचना के मुताबिक कुल 8 ट्रेनें डायवर्ट हुई हैं. इनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन भी है.

हेल्पलाइन नंबर 139 जारी

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है. साथ ही NTES (National Train Enquiry System) पर संपर्क करके भी विशेष जानकारी हासिल की जा सकती है. रेलवे ने सुझाव दिया है कि यात्री घर से निकलने से पहले अपनी-अपनी ट्रेनों का रनिंग स्टेटस को चेक कर लें.

Related Articles

Back to top button