आरपीएफ जवानों ने किया 70 यूनिट रक्तदान, मानव सेवा की पेश की मिसाल
गोरखपुर में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और प्रशिक्षणाधीन कांस्टेबल रिक्रूट्स ने रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गोरखपुर में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और प्रशिक्षणाधीन कांस्टेबल रिक्रूट्स ने रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर के प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आरपीएफ के बल सदस्यों और प्रशिक्षणाधीन कांस्टेबल रिक्रूट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर



