कुछ लोग कुत्ते होते हैं, लेकिन वफादार नहीं

  • उद्धव ठाकरे पर शिंदे के तंज के बाद शिवसेना यूबीटी नेता राउत का पलटवार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी संदेश ऐसे समय में आया है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी के छह लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। राउत ने हिंदी वाक्यांश कुछ लोग कुत्ते तो होते हैं, लेकिन वफ़ादार नहीं होते वाली एक छवि साझा की, साथ ही कैप्शन दिया, जय महाराष्ट्र! यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब उद्धव बालासाहेब ठाकरे के गुट को एक और बड़े बंटवारे का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले 2022 में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई में हुई बगावत ने पार्टी का स्वरूप बदल दिया था। गुरुवार को राजनीतिक संकट तब और गहरा गया जब शिवसेना (यूबीटी) के नौ लोकसभा सांसदों में से छह सांसद नई दिल्ली में संसद परिसर में बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में शामिल न होने वाले सांसदों में नागेश आष्टिकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल थे। उनके न आने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने सांसदों पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की। राउत ने कहा जो लोग कभी खुद को शिवसैनिक कहते थे, वे कायर हैं। सच्चे शिवसैनिक कायर नहीं होते। अगर उन्हें अपने रुख पर भरोसा है, तो वे जयपुर में क्यों छिपे हुए हैं?

उद्धव गुट ने बागी सांसदों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे का दिया समय

पार्टी से बागी सांसदों को चीफ सेक्रेटरी अनिल देसाई ने व्हिप जारी होने के बाद भी बैठक में शामिल न होने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके लिए सभी सांसदों को 24 घंटे का समय दिया गया है आदेश में कहा गया है कि पार्टी व्हिप मिलने के बावजूद मंगलवार को हुई लोकसभा सांसदों की बैठक में मौजूद न रहने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस में लिखा गया कि जरूरी मीटिंग का बताने के बावजूद आप इस बैठक से गायब थे।

Related Articles

Back to top button