पूर्व चुनाव आयुक्त के बयान से बढ़ी हलचल

  • कुरैशी बोले- चुनाव आयोग पर मंत्रियों के बोल से आहत थे पूर्व पीएम मनमोहन

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी के बयान पर सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुनाव आयोग का बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने याद करते हुए बताया कि जब उन्हें दूसरी यूपीएम सरकार के दौरान उनके मंत्रियों की बेतुकी बातों के बारे में चुनाव आयोग की राय बताई गई, तो उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कुरैशी जिन्होंने 2०1० से 2०12 तक सीईसी के तौर पर काम किया ने कहा कि मनमोहन सिंह की ये बातें सुनकर उन्हें बहुत हैरानी हुई और वे इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे।
कुरैशी ने बताया कि उस समय के प्रधानमंत्री को शांत करने में उन्हें 15-2० मिनट लग गए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग पर कोई भी आरोप मनमोहन सिंह को मंज़ूर नहीं था। यह घटना उत्तर प्रदेश में 12 के विधानसभा चुनावों के समय की है, जब चुनाव आयोग ने तत्कालीन केंद्रीय कानून और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद को उनकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा जब हम यूपी में चुनाव करवा रहे थे, उस समय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने घोषणा की थी कि अगर वे सत्ता में आए तो अल्पसंख्यकों के लिए कोटा बढ़ा देंगे। तुरंत ही बीजेपी ने (चुनाव आयोग से) शिकायत की। हम ऐसी सभी शिकायतों को बहुत गंभीरता से लेते थे। हमने तुरंत दूसरी पार्टी को नोटिस भेजा और दोनों पक्षों के वकीलों की टीम पेश हुई। चार दिन की सुनवाई के बाद, हम इस नतीजे पर पहुँचे कि खुर्शीद ने वास्तव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इसलिए हमने अधिकतम सज़ा सुनाई… उसके बाद, कांग्रेस के कुछ मंत्रियों और नेताओं ने चुनाव आयोग और मेरे ख़िलाफ़ व्यक्तिगत रूप से अनर्गल बातें करना शुरू कर दिया। हम बहुत परेशान थे। मुझे लोगों की आलोचना से कोई फर्क़ नहीं पड़ता, लेकिन चुनाव आयोग की निंदा करना मंज़ूर नहीं था।

Related Articles

Back to top button