चेहरे को गर्मियों में ठंडक देंगे ये घरेलू नुस्खे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इस वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन, टैनिंग और रूखापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिल सकती है और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देते हैं। इसे लगाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद धो लें। इसलिए त्वचा में निखार लाने के लिए एलोवेरा का यूज किया जा सकता है। एलोवेरा में मौजूद केमिकल ‘एलोइन’ त्वचा के मेलेनिन पिगमेंट को कम करता है, मेलेनिन को बनने से रोकता है। मेलेनिन त्वचा पर हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण बनता है। एलोवेरा और नींबू फेस पैक चेहरे के गहरे रंग को हल्का करता है, साथ ही चेहरे के दाग धब्बों को भी मिटाने में मदद करता है।
चंदन पाउडर
आयुर्वेद में चंदन का काफी महत्व है। चंदन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा को ठंडक देने के लिए किया जाता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। चंदन का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।
गुलाब जल
गुलाब जल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में चेहरे पर इसको लगाने से स्किन की कई समस्याएं दूर होती है और स्किन भी हेल्दी होती है। गर्मियों में चेहरे पर चिपचिपाहट और टैनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक कूलिंग टोनर की तरह काम करता है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 2-3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं। कई बार लू चलने की वजह से स्किन की चमक भी चली जाती है।
तरबूज का रस
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे त्वचा को हाइड्रेशन और ठंडक मिलती है। तरबूज का रस चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश महसूस होती है। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ विटामिन-सी और लाइकोपीन भी पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या कम होने में मदद मिल सकती है। एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
दही फेस पैक
गर्मी में दही का उपयोग करें। दही त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में भी मदद करता है। इसके उपयोग के लिए एक चम्मच दही लें। उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं, जो मुहांसों से लडऩे में मदद करते हैं। वहीं बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है और त्वचा को कोमल बनाता है। दोनों ही त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं और आपको एक दमकती त्वचा प्रदान करते हैं। दही फ्री रेडिकल्स से लडऩे में मददगार है और बेसन त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। साथ ही दही में गुड फैट होता है, जो त्वचा में लोच को बनाए रखने में बहुत मददगार है।
खीरे का फेस पैक
खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को ठंडक देने के लिए खीरे का रस निकाल लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है। मृत त्वचा कोशिकाओं और ऑयली स्किन की परेशानियों को कम करने में खीरे का रस प्रभावी हो सकता है। खीरा आपकी स्किन को साफ करने के साथ-साथ रोमछिद्रों को कसने में मददगार हो सकता है। यह मुंहासों की परेशानी को कम करने के लिए हेल्दी होता है। इसके अलावा खीरे का रस रोमछिद्रो में मौजूद सीबम और प्रदूषण के कण को दूर कर सकता है, जिससे एक्ने की परेशानी दूर होती है।



