विजय का CM बनना तय! | 3 पार्टियों का सपोर्ट | जादुई आंकड़ा पार
राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं... कांग्रेस के बाद अब तीन और पार्टियों के समर्थन से विजय के नेतृत्व में सरकार...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास रचा जा रहा है.. फिल्मी सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है.. TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया.. हालांकि, पूर्ण बहुमत से थोड़ी दूर रह गई थी.. वहीं अब कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी CPM.. और विदुथलाई चिरुथैगल काची के समर्थन से विजय के पास बहुमत का जादुई आंकड़ा पूरा हो गया है.. यह पोस्ट-पोल अलायंस (चुनाव बाद गठबंधन) तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला रहा है.. द्रविड़ पार्टियों DMK और AIADMK की दशकों पुरानी दोध्रुवीय व्यवस्था को तोड़कर TVK अब सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है..
आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों वाले चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतीं.. विजय खुद दो सीटों पेरंबूर और तिरुची ईस्ट से विजयी हुए.. पार्टी की यह पहली चुनावी परीक्षा थी.. लेकिन थलपति विजय ने इसे सफल बना दिया.. DMK और AIADMK दोनों पीछे छूट गए.. TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से 10 सीटें कम थीं.. ऐसे में सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों की जरूरत पड़ी.. विजय ने बिना किसी बड़े पूर्व-चुनाव गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ा था.. लेकिन अब चुनाव बाद समर्थन हासिल कर लिया है..
TVK को सबसे पहले कांग्रेस का समर्थन मिला.. कांग्रेस के 5 विधायकों ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया.. इससे TVK का आंकड़ा 113 हो गया.. कांग्रेस ने DMK से दूरी बनाते हुए TVK के साथ जाने का फैसला लिया.. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी बंगाल में BJP की सरकार नहीं चाहती.. इसलिए तमिलनाडु में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लिए TVK को समर्थन दिया जा रहा है..
वहीं इस समर्थन के बाद विजय राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिले.. और सरकार बनाने का दावा पेश किया.. लेकिन राज्यपाल ने 118 हस्ताक्षर मांगे.. विजय को दो बार राज्यपाल के पास जाना पड़ा.. जहां उन्हें वापस भेज दिया गया.. राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट के लिए स्पष्ट बहुमत का प्रमाण मांगा.. अब सबसे महत्वपूर्ण मोड़ आया.. CPI, CPM और VCK ने TVK को समर्थन देने का फैसला लिया.. इन छह विधायकों के समर्थन से TVK का कुल आंकड़ा 119 हो गया है.. यह बहुमत से एक ज्यादा है..



