एसी में अधिक समय रहने पर बढ़ेंगी झुर्रियां
एसी हवा में नमी कर देता है कम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
तेज गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग घंटों तक एसी में समय बिताते हैं लेकिन लगातार एसी के इस्तेमाल से त्वचा पर कई तरह के असर देखने को मिल सकते हैं, जिन पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते। इसकी वजह से आपको स्किन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार इससे खुजली, जलन और जल्दी एजिंग के लक्षण भी दिखने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि एसी का इस्तेमाल करते समय स्किन की सही देखभाल की जाए और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाई जाएं, ताकि ठंडक के साथ-साथ त्वचा भी स्वस्थ बनी रहे। एयर कंडीशनर कमरे की नमी को सोख लेता है, जिससे हवा बहुत ड्राई हो जाती है। इस ड्राई हवा के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है और धीरे-धीरे खिंचाव, रूखापन और असहजता महसूस होती है।
करें ये उपाय
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर और त्वचा दोनों हाइड्रेट रहते हैं। इससे स्किन की नेचुरल चमक बनी रहती है और ड्राईनेस कम होती है। एसी में रहने वाले लोगों को दिन में कम से कम 2 बार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। यह त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर नमी को लॉक करता है। लगातार लंबे समय तक एसी में रहने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में बाहर निकलकर शरीर को नॉर्मल टेम्परेचर में लाना जरूरी है। ह्यूमिडिफायर कमरे की नमी को बैलेंस करता है, जिससे एसी की ड्राईनेस का असर कम हो जाता है और स्किन को राहत मिलती है। फेस मिस्ट या गुलाब जल स्किन को तुरंत फ्रेश और हाइड्रेट करता है। दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन में ताजगी बनी रहती है।
खुजली और जलन की समस्या
एसी की ड्राई हवा स्किन की ऊपरी परत को इरिटेट कर सकती है। इसके कारण हल्की खुजली, जलन और कभी-कभी रेडनेस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी दिखने लगती हैं
ड्राई स्किन ज्यादा जल्दी एजिंग के संकेत दिखाती है। नमी की कमी से त्वचा की इलास्टिसिटी कम होती है, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां समय से पहले नजर आने लगती हैं। इसके अलावामॉइस्चराइजऱ और सनस्क्रीन न लगाना, धूम्रपान करना, त्वचा को ज़्यादा एक्सफोलिएट करना, ज़्यादा धोना, विटामिन और खनिजों की कमी, गलत पॉश्चर में सोना या पर्याप्त नींद न लेना चेहरे की झुर्रियों का कारण होता है।
त्वचा के प्राकृतिक तेल कम हो जाते हैं
लगातार ठंडी हवा के संपर्क में रहने से स्किन के नेचुरल ऑयल बैलेंस पर असर पड़ता है। ये तेल त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखते हैं, लेकिन इनके कम होने से स्किन बेजान, खुरदरी और डल दिखने लगती है। इसके लिएविटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कोलेजन उत्पादन में मदद करता है और मुक्त कणों से भी लड़ता है।



